शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 23 फरवरी 2021 मंगलवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6-05 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12-31 बजे तक रहेगा…

जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 23 फरवरी 2021 मंगलवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6-05 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12-31 बजे तक रहेगा फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा- आयुष्मान योग कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-35 बजे तक रहेगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से शाम 6-05 बजे तक रहेगी- चन्द्रमा दिनरात मिथुन राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-44 बजे से 5-10 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभीजित मूहर्त दोपहर 12-29 बजे से 1-14 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से दोपहर 12-31 बजे तक रहेगा- त्रिपुष्कर योग शाम 6-05 बजे से 7-06 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-07 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-36 बजे होगा-

मेष- आपके लिए दिन शानदार है | यतिवाणी के अनुसार आज आप में काफी जोश रहेगा और अपने कार्यो के परति भी काफी सतर्क रहेगे और लगातार काम में व्यस्त रहेगे तो अच्छा होगा सफलता और सिद्धि के योग बने हुए है आर्थक लाभ होगा और आप हर काम को सफाई और चतुराई से पूरा करेगे |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए दिन अच्छा है खासकर के धन और कुटुंब के मामले में आप भाग्यशाल रहेगे | आर्थिक स्थति में सुधार दिखाई दे रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई काम छोटा न समझे जो मिले करे शाम होते होते लाभ भी मिल जायेगा | परिवार में कोई मेहमान भी आ सकते है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन चहुमुखी सफलता का है आप जिस काम में हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्ध अवश्य मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आज आप घर में कोई शुभ मांगलिक काय संपन करवा सकते है और अगर यात्रा पर जाना चाहे तो भी जा सकते है |

कर्क- आज आपके लिए बारहव चंद्रमा है इसलिए आपके लिए आज का दिन खर्चीला साबित होगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप फालतू के खर्च पर कंट्रोल करे और धन को बचाने का प्रयास करे जो काम आसानी से कर सकते है उसको ही करे |

astro 5 1

सिंह- आपके लिए आज का दिन व्यापारिक और आर्थिक रूप से समृद्धि लेकर आया है | यतिवाणी के मुताबिक आज आपके व्यापर और व्यवसाय में पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेज़ी रहेगी | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नए अच्छे और लाभकारी सौदे आपके हाथ में आयेगे |

कन्या- आपके लिए आज का दिन सफलता और वृद्धि का है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने व्यापार या व्यवसाय या नौकरी में बदली करना चाहे या विस्तार करना चाहे तो कर सकते है | आज भले ही सीधा अर्थ लाभ मिले या न मिले मगर आश्वासन जरुर मिल सकता है |

तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अगर देखे तो आपको आज भाग्य का बहुत साथ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे | आपका धार्मिक कार्यो में रुजान बढेगा | संतो के संग या आध्यात्म में वक्त बिताने का मौका मिलेगा |

वृश्चिक- आपके लिए अभी दिन अच्छा नहीं है | चंद्रमा की अनुकूलता नहीं मिलने से काम में बाधा और निराशा मलने के योग है लेकिन अगर आप धेर्य और समझदारी से काम लेंगे तो आज नहीं तो आगे इसका लाभ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान दे |

astro 123

धनु- आपके लिए आज का दिन शुभ और सुखकारी है | पति पत्नी में आपसी प्रेम बढेगा | अविवाहित लोगो के रिश्ते की बात आज चलाई जाए तो जल्दी रिश्ता बन जाने की सम्भावना है | यतिवाणी के अनुसार आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा | आर्थिक मजबूती बढ़ेगी |

मकर- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | जो काम चल रहा है उस पर ध्यान दे | यतिवाणी के अनुसार आज कोई ऋण आदि न ले और अगर पहले से लिया हुआ है तो उसका कुछ हिस्सा आज चुकाने का प्रयास करे | स्वास्थ्य भी थोडा नरम गरम रहने की या सुस्ती भरा माहोल रहेगा |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | कार्य में सफलता और व्यक्तिगत सम्मान प्राप्त होगा | किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी | सुबह सवेरे हो सकता है कोई शुभ समाचार मिल जाए जिससे परिवार में खुशिया बढ़ेगी | यतिवाणी के अनुसार आज की गई यात्रा शुभ और लाभदायक रहेगी |

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन कुछ कुछ संशय या विघ्न भी ग्रह योग के कारन आ सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आप काफी दुविधा की स्थति में रहेगे तो अपने काम को नहीं कर पायेगे इसलिए आज अपने पर भरोसा करे और काम को चुपचाप करते रहे |

यह भी पढ़े:भारत में COVID-19 के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया क्या है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →