जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेषआज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
मेष
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के छोटों को आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
मिथुन
आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत वाला है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नाजुक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे।
कन्या
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका परिवार भी आपसे समय मांगेगा। आपको आगे बढ़कर सुलझाने का प्रयास करना होगा।
तुला
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको ताज़गी और नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहने वाला है। आज कार्यो में विलंब होगा और महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। परिवार की ओर से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ बढ़िया तालमेल के साथ रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी।

धनु
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन पक्ष में नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा ना करें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए उनकी बातों को समझें।
मकर
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार में कोई बीमार हो सकता है। आपको मानसिक चिंता होगी और खर्च भी करना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप मजबूत होंगे और कई कामों को समय रहते हल कर लेंगे। अपना कोई पुराना लोन चुका सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इनकम बढ़ने से आपका मन खुश होगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
मीन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मन से खुश होंगे और हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। काम के सिलसिले में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े:भगवान की पूजा करने की 5 अद्भुत विधि?



