जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 15 अप्रेल 2021 गुरुवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3-27 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- कृतिका नक्षत्र रात 8-33 बजे तक रहेगा…
आज दिनांक 15 अप्रेल 2021 गुरुवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3-27 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- कृतिका नक्षत्र रात 8-33 बजे तक रहेगा फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा- आयुष्मान योग शाम 5-20 बजे तक रहेगा फिर सोभाग्य योग शुरू होगा- गर करण दोपहर 3-27 बजे तक रहेगा फिर वनीज़ करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-14 बजे से 3-50 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-13 बजे से 1-04 बजे तक रहेगा- रवियोग रात 8-33 बजे शुरू होगा ओर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-15 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7-02 बजे होगा-
मेष- आपके लिए दिन शुभ भी है और मित्र आदि से आज आपको सहयोग मिलेगा | सरकारी कार्यो में थोड़ी दौड़ भाग हो सकती है मगर शाम तक आपके कार्य भी बन जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपको सामूहिक कार्यक्रम में भी जाना पद सकता है | धनदायक दिन है |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और शायद इस पुरे महीने का सबसे अच्छा दिन भी है | यतिवाणी के अनुसार आज नया काम शुरू कर सकते है | घर में कोई शुभ समाचार आने से खुशिया बढ़ेगी | आर्थिक लाभ के प्रबल योग बने हुए है | मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है |
मिथुन- आज का दिन आपके लिए थोडा सा विपरीत दिन है | बनते कार्यो में रुकावट हो सकती है | कोई व्यक्ति आपके कार्यो में बाधा पहचाकर आपको परेशान कर सकता है | यतिवाणी के अनुसार आर्थिक स्थति थोडा सा कमजोर रहने की सम्भावना है | मित्र भी साथ नहीं देगे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और उनत्ती प्रदान करने वाला है | आपकी इच्छानुसार काम आगे बढेगा | यतिवाणी के अनुसार नया काम शुरू कर सकते है और कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी साथ ही आर्थिक स्थति मजबूत बहेगी |
सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और कुछ काम आसानी से तो कुछ काम काफी मेहनत करवाने के बाद पुरे कर पायेगे | यतिवाणी के अनुसार ऑफिस में काम करने वाले लोगो को आज ऑफिस में किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो आपके लिए बहुत काम का होगा |

कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यशाली है | लोगो का झुकाव आज आपके प्रति अचानक अधिक हुआ है यह महसूस करेगे | यतिवाणी के अनुसार आज प्रभावशाली लोगो से मिलना होगा या ऐसे लोग सम्पर्क में आयेगे जिनसे आगे आपको लाभ मिल सकता है |
तुला- आपके लिए आज का दिन थोडा सा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कष्टदायक बन गया है लेकिन चिंता या घबराने की जरुरत नहीं बस आप बिना किसी अतिरिक्त जोखिम के जो चल रहा है वह काम करते जाए और कोई बड़ा सौदा या निर्णय कल तक टाल दे |
वृश्चिक- आपके लिए दिन शुभ है और मस्ती से भरा है | आज काफी कुछ आप अपने आपको मानसिक रूप से हल्का महसूस करेगे अगर ऐसा नही होता है और कोई टेंशन होती है तो सीधा बात करने से वह टेंशन तुरंत हल हो जाएगी और आज आपके साथी वगेरह भी साथ देगे |
धनु- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | कई बार आप अधिक उतावल में या जोश में कुच्छ ऐसा कर देते है जिससे आपको बाद में फिर पछताना पड़ता है | यतिवाणी के अनुसार आज कम बोले और जो भी बोले वह तोलकर बोले तो दिन अच्छा सा बिट जायेगा | धन मिलेगा |

मकर- आपके लिए आज का दिन शानदार सफलता प्रदान करने वाला है | नया काम शुरू कर सकते है या फिर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते है | यतिवाणी के अनुसार संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन करवा सकते है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आराम करने के मूड में आप नजर आयेगे | आज चौथा चंद्रमा है इसलिए किसी से बहस न करे और न ही किसी को कडवे शब्द करे वर्ना अपमानित होन पद सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज अच्छे कार्यो से यश प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी |
मीन- राशी के जातको के लिए आज का दिन पराक्रम करने का है और खूब मेहनत करने का है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अच्छे खासे मूड में रहेगे और सभी काम को बहुत चतुराई से पूरा करेगे | नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है और मित्रो संग वक्त भी बिताने का मौका है |



