गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 1 अप्रेल 2021 गुरुवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन मे 10-59 बजे तक रहेगी फिर पंचम तिथि शुरू होगी- विशाखा नक्षत्र सुबह 7-22 बजे तक रहेगा…

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 1 अप्रेल 2021 गुरुवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन मे 10-59 बजे तक रहेगी फिर पंचम तिथि शुरू होगी- विशाखा नक्षत्र सुबह 7-22 बजे तक रहेगा फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा जो अगले दिन सूर्योदय से पूर्व 5-19 बजे तक रहेगा उसके बाद गंडमूल नक्षत्र ज्येष्ठा शुरू होगा- सिद्धि योग मध्यरात्रि 2-47 बजे तक रहेगा- बालव करण दिन मे 10-59 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृश्चिक राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-15 बजे से 3-48 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-17 बजे से 1-07 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7-22 बजे से अगले दिन सूर्योदय पूर्व 5-19 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-29 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-55 बजे होगा-

मेष- आपके लिए दिन अच्छा नहीं है कुछ न कुछ मानसिक तनाव बना ही रहेगा | चौट आधी लग सकती है या फिर हानि होने के भी योग है | कही हस्ताक्षर करने से पहले पढ़े |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन पक्ष का बना हुवा है | जीवनसाथी से भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा | आपसी प्रेम बढेगा | विवाह योग्य कुवरो के लिए बात शुरू कर सकते है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन मध्यम है | कही किसी लेन देन के चक्कर में न फस जाए या फिर किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करे | स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे |

कर्क- आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है | पैसे आदि की व्यवस्था सरलता से हो जाएगी | मित्रो का साथ मिलेगा | परिवार में सुख शांति बढ़ेगी | शुभ समाचार मिलेगे |

सिंह- आपका आज का दिन भी पक्ष का नहीं है बचते बचते भी किसी के साथ कलह बढ़ सकती है | अपमान न हो इस बात का भी पूरा ख्याल रखे | यात्रा आदि को टाल दे |

10 37 438854187rashifal 3

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपका जोश और उत्साह बना रहेगा | दूर रहने वाले भाई बहनों से मुलाकात होगी या सन्देश मिलेगा | परीक्षा में सफलता मिलेगी |

तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है इसलिए जो जरुरी काम हो वो पहले निपटा ले और घर परिवार की आवश्यकता पर भी आज ध्यान दे | शुभ समाचार मिलेगे |

वृश्चिक- आपके लिए इस महीने का सबसे शुभ दिन आज ही है | अच्छा स्वादिष्ट भोजन और नयी वस्तु का लाभ प्राप्त करेगे | सभी काम में सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी |

धनु- आज का दिन तो खास नहीं है | आपसी लोग ही आपके काम में बाधा या रुकावट पैदा करेगे | कर्ज लिया है तो वह भी परेशानी का कारन बन सकता है | आज धन बचाए |

astro 6

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा जायेगा | काम काज में तेज़ी रहेगी और नए सौदे आदि भी आसानी से हो जायेगे | आर्थिक लाभ मिलेगा | यात्रा का शुभ फल प्राप्त होगा |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ठीक है | किसी भी कार्य को करने से पहले मित्रो की सलाह अवश्य ले और यदि जरुरत पड़े तो आज बैंक आदि के कागजात जरुर संभाले |

मीन- आज आपका दिन शुभ है | धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी या हो सकता है आज कुछ अच्छे साहित्य या शास्त्र पढने का भी अवसर मिल जाये | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

यह भी पढ़े:हिन्दू धर्म में गाय को माता कहने के पीछे का इतिहास क्या है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →