जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेषआपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है।
मेष
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका परिवार आपके साथ हंसी-खुशी समय बताएगा।
वृष
आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपके कामों में सफलता तो मिलेगी लेकिन विलंब से, जिससे आपको कभी खुशी कभी गम जैसी स्थिति महसूस होगी। परिवार के छोटों से संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।
मिथुन
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। आपके शादीशुदा जीवन में तनाव से मुक्ति रहेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी।
कर्क
आपके लिए आज के दिन अनुकूल रहेगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सफलता मिलेगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपको सर्दी लग सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें क्योंकि इससे आपके काम भी विलंब से पूरे होंगे और मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आपके विरोधी प्रबल होंगे।
कन्या
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और साथ काम करने वालों से आपको अच्छे सहयोग की प्राप्ति होगी, इसलिए इससे कार्य करने में आपको मजा भी आएगा और काम के सिलसिले में बेहद जबरदस्त नतीजे आपको हासिल होंगे।
तुला
आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज आप बेवजह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा, यह तो आपको पता नहीं चलेगा लेकिन आप थोड़े परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा।
वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। यदि फिजूल की बातों को अपने पर हावी होने से रोक कर रखेंगे तो आज के दिन को बढ़िया बना पाएंगे। खर्चे अधिक होंगे लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। इनकम भी ठीक-ठाक होगी।शरीर में सुस्ती या कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

धनु
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। अपने बर्ताव पर नियंत्रण रखें और धार्मिक आचरण करें। किसी प्रकार के धन का निवेश करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी शॉर्टकट के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आप यदि व्यापार करते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और बुद्धिमानी के द्वारा अपने काम में बढ़िया नतीजा हासिल करेंगे। आपकी इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर्षित होंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है।
मीन
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और प्रिय से अच्छे समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण रह सकता है। काम के माहौल में आप खुद को ढालने में कामयाब होंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।



