आज दिनांक 3 अप्रेल 2021 शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व 4-12 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक मूल नक्षत्र मध्यरात्रि 2-39 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र शुरू होगा- वारीयन योग रात 8-59 बजे तक रहेगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से शाम 5-01 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात धनु राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-34 बजे से 11-08 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-16 बजे से 1-06 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 2-39 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-27 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-56 बजे होगा-
मेष– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपके मन की तमाम शंका किसी एक ही संदेस के कारन मिट जाएगी | आपको दूर दराज से कोई शुभ सन्देश मिलने के योग है | काम में अब मन लगेगा और परिवार में खुशिया बढ़ेगी | धार्मिक काम कर सकते है |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति का दिन है आपके काम रुक सकते है | शत्रु हावी हो सकते है | किसी से बिना वजह तू तू मै मै से बचना पड़ेगा | बिच में किसी के गवाही न दे और जमानत आदि भी न दे | बनी बनाई योजना भी चौपट हो सकती है |
मिथुन– आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार और उपयोगिता से भरपूर है | सबसे पहले तो आपका मूड आज बहुत अच्छा रहेगा और प्रेम प्यार में सफलता पाने के प्रयास तेज़ करने की आवश्यकता महसूस करेगे | विवाहित लोगो के लिए दिन मौज मस्ती का है |
कर्क– आज का दिन आपके लिए आशा से थोडा कम सफलता देने वाला है हालाँकि छोटे छोटे सभी काम आप बना लेंगे और प्रयास भी पूरा करेगे | मित्र समय पर साथ नहीं देने से कुछ समस्या हो सकती है | किसी से वादा किया हो तो आज निभाने का प्रयास करे |
सिंह-आज का दिन आपके लिए शानदार दिन है सफलता का स्वाद चखेगे | नया काम शुरू कर सकते है | अपने किसी नजदीकी व्यक्ति के कारन लाभ हो जायेगा | संतान से सम्बन्ध मजबूत बनेगे | यात्रा का योग बना है तो आज लम्बी दूर भी कही जा सकते है |
कन्या– आप अगर किसी डिजाइनिंग के व्यापर से जुड़े है या फिर जवाहरात का व्यापार कर रहे है तो थोडा सावधान रहे आज आपको कुछ नुक्सान हो सकता है | अपने कर्मचारी के कारन भी कुछ समस्या खड़ी हो सकती है | नया काम आज शुरू न करे पहले राय करे |
तुला– आज के दिन आपका जोश और होंसला बुलंदी पर रहेगा आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा | परिवार का और मित्रो का पूरा साथ रहेगा | नए काम की योजना भी सफलता से पूरी हो जाएगी | सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा | कोई उपहार आदि भी मिलने के योग है |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और धनदायक भी है अगर आपके पास एक से अनेक आय देने वाले काम है तो आज सबसे बाद में शुरू किये गए कार्य पर विशेष ध्यान दे काफी लाभ होने के संकेत है | घर में मेहमान भी आयेगे | धन मिलेगा |
धनु– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा शानदार और सफलता से भरपूर है जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता ही मिलेगी नए काम में इन्वेस्ट करना ठीक रहेगा | आय के नए नए स्रोत्र खुलेगे | बुजर्गो की सलाह ले और काम शुरू करे | मित्र मिलेगे |
मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है जो भी करे सोच समझकर करे बिना सोचे समझे अगर कुछ किया तो फिर हानि के प्रबल योग है | आर्थिक तंगी आपको सता सकती है | अपनों का व्यवहार भी आपके मूड को बिगाड़ सकता है | कडवे शब्द न बोले |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है अगर आप शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, जलपूर्ति या किसी धार्मिक कार्य के व्यापार से जुड़े है तो समझो की आज थोड़े से प्रयास से ही भारी लाभ होने की उमीद है | सभी और से आपको साथ और सहयोग मिलेगा |
मीन– आज का दिन आपके लिए थोडा व्यस्तता भरा रहेगा काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है इसलिए आप आज किसी की मदद भी ले सकते है आपको सहयोग मिल जायेगा और अधिकारी वर्ग भी आपसे खुश रहेगे | चिंता दूर होगी |
यह भी पढ़े:भारत में सिर्फ हरियाणा के कौन से गांव में मिलता है “हिलना पत्थर” ?