आज दिनांक 27 मार्च 2021 शनिवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्यरात्रि 3-27 बजे तक रहेगी फिर पूर्णिमा शुरू होगी- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 7-52 बजे तक रहेगा फिर उतराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- गंड योग मध्यरात्रि 1-32 बजे तक रहेगा- गर करण शाम 4-53 बजे तक रहेगा- चंद्रमा सिंह राशि मे मध्यरात्रि 1-20 बजे तक रहेगा फिर कन्या राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-39 बजे से 11-11 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजित्त मुहर्त दोपहर 12-19 बजे से 1-08 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग सुबह सूर्योदय से 6-34 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-52 बजे होगा-
मेष– आपके लिए आज का दिन अच्छा भी है और कुछ ख़ास उपलब्धियों से भरपूर भी है | यतिवाणी के अनुसार आज आप बच्चो की आवश्यकता पर ध्यान दे और जहा सहयोग की आवशयकता समझे सहयोग करे उनके मन की बात को सुने और हिम्मत और होंसला दे | धन के योग प्रबल बने है |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन ठीक है बस मन कुछ अटपटा सा रहेगा काम करने की इच्छा होगी मगर कैसे करे इस उधेड़बुन में समय नष्ट हो सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपनी बात किसी पर थोपे नहीं बल्कि समझकर सहयोग लेने की कोशश करे | यात्रा को टाल दे |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा | आपको नए काम करने की इच्छा हो तो आज योजना बना सकते है | परिवार में उत्साह और खुशियों का माहोल रहेगा | यात्रा पर जाना हो तो उचित मुहर्त देखकर प्रस्थान कर सकते है | अप्रत्याशित लाभ मिलेगा |
कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा है धनदायक भी और खासकर के आपके परिवार के लिए उन्नति कारक सिद्ध हो ऐसे योग बने है | यतिवाणी के अनुसार आज आपसे मिलने काफी लोग आ सकते है या आप किसी से मिलने जाना चाहे तो जाए और अपना काम आगे बढाए |
सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार काम में मन लगेगा | अच्छा सुस्वादिष्ट भोजन और व्यक्तिगत वस्त्र या कुछ लाभ होने के प्रबल योग बने है | कारोबारी यात्रा का लाभ मिलेगा | प्रभावशाली लोगो से भी मुलाकात अपना असर दिखायेगी | आर्थिक लाभ के योग बन रहे है |
कन्या– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है इसलिए आज कोई बड़ा निर्णय तुरत न करे और नही बिना किसी से सलाह लिए करे यतिवाणी के अनुसार कोई आपको आर्थिक हानि होने के संकेत मिल रहे है इसलिए दो दिन तक आप सावधान रहे और समझदारी से काम करे |
तुला– आपके लिए आज का दिन शुभ और व्यद्धिदायक है | यतिवाणी के अनुसार आपको अपने काम को अब व्यवस्थित करने की जरुरत है अभी तक काफी रूकावटे लापरवाही के कारन हो रही थी लेकिन अब आपको लगातार लाभ और वृद्धि पाने के लिए सोचकर आगे बढ़ना है सफलता मिलेगी |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार अगर आप सरकारी नौकरी में है तो जल्दी ही आपके ट्रांसफर के योग बन रहे है और अगर प्राइवेट जॉब पर है तो हो सकता है जॉब परिवर्तन करने का मन बन जाए | पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा | पिता की सेहत का ध्यान रखे |
धनु– आपके लिए आज का दिन शुभ समय की शरूवात लेकर आया है बस आपको अब काम में पूरा ध्यान देने की आवश्यकता जल्दी ही आपको अपने मन मुताबिक सफलता के योग बन रहे है | यतिवाणी के अनुसार साथियों के साथ मिलकर आगे कैसे बढे जरुर विचार करे |
मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप बहुत सावधान रहे कोई चोट लग सकती है या कोई वाहन चलाते समय दंड भरना पड़ सकता है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आराम से काम करेगे तो कोई हानि नहीं होगी |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है और वास्तव में देखे तो आज आपका मूड भी अपने आप ही मस्ती से भरपूर रहेगा | फिल्म देखने या कही घुमने फिरने भी जा सकते है | पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा | कोई उपहार आदि मिलने के योग बने हुए है | साथी का सहयोग पूर्ण मिलेगा |
मीन– आपके लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | अभी नया काम करना ठीक नहीं है | किसी के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकते है मगर आपको अपने आप पर भरोसा रखना है | सेहत आदि का ख्याल रखे |
यह भी पढ़े:वर्तमान समय में क्यों बढ़ जाता है होली के त्योहार का महत्व ?