आज दिनांक 27 फरवरी 2021 शनिवार- माघ मास की पूर्णिमा दोपहर 1-46 बजे तक रहेगी फिर फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक मघा नक्षत्र दिन मे 11-18 बजे तक रहेगा फिर पूर्वफलगुनी नक्षत्र शुरू होगा- सुकर्मा योग शाम 7-38 बजे तक रहेगा- बव करण दोपहर 1-46 बजे तक रहेगा फिर बालाव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकल दिन मे 9-57 बजे से 11-24 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-28 बजे से 1-14 बजे तक रहेगा-
मेष– आपके लिए आज का दिन शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है आपकी चिता का समाधान भी आज निकल जायेगा | यतिवाणी के अनुसार संतान की और से भी- खुशियों के समाचार मिलने की उम्मीद है | आपको शुभ सन्देश भी मिलेगा जिसका इंतज़ार आपको था |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन सामान्य सा दिन है अपनी ही गलती से कोई काम रुक सकता है और आपकी वाणी से अपने परिवार में कही कोई नाराजगी हो सकती है | यतिवाणी के अनुसार आज कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है अगर जरुरी हो तो परिवार की सलाह जरुर ले |
मिथुन– आपके लिए दिन शानदार है यतिवाणी के अनुसार अगर आज आपने आलस किया या कोई गफलत की तो फिर ऐसा समय बहुत दिन तक नहीं आएगा इसलिए आज आप अपने जरुरी काम को पहेल निपटा ले और हो सकता है की आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो |
कर्क– आपके लिए दिन अच्छा है आज आप घर की साज सजावट में रूचि लेंगे और अपने परिवार के साथ खास किसी पार्टी आदि में शामिल हो सकते है | सुबह से दोपहर तक आपके घर में भी कोई खास मेहमान आ सकते है |आय के नए रस्ते खुलेगे और आज लाभ होने की संभाना है | अगर आपके पैसे फसे हो तो आज आप किसी तीसरे व्यक्ति के मार्फ़त उघरानी का काम कर सकते है |
सिंह– अपने काम को आज ही कर ले आज का काम कल पर न टाले क्युकी आज आपके लिए इस महीने का सर्वश्रेष्ट दिन है | आज आप जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी |नए लोगो से मिलना होगा और काम की बात भी होगी | परिवार के लोगो के साथ दिन बहुत सुखद रहेगा और शुभ समाचार भी मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी |
कन्या– आपके लिए अभी समय अनुकूलता वाला नहीं है | यतिवाणी के अनुसार आय को लेकर आप चिंतित हो सकते है और खास ये की कोई खर्च अच्चानक आ सकता है वो भी चिंता को बढ़ा देगा | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और बड़ो की आज्ञा का पालन करे |
तुला– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है लाभदायक दिन है काम काज में तेज़ी रहेगी और आपकी व्यस्तता भी बहुत अधिक रहेगी |. नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है | बैंक बलेंस में बढ़ोतरी होगी | मित्रो का साथ रहेगा |
वृश्चिक– आपके लिए दिन अच्छा है आगे बढ़ने के अवसर मिलेगे और कोई नया काम भी आपके हाथ में आने से खुशिया बढ़ेगी | यतिवाणी के अनुसार मित्रो का साथ रहेगा और किसी नए व्यक्ति से सम्पर्क भी आगे आपको लाभ प्रदान करने वाला होगा | यतिवने के अनुसार धन भी मिलने के योग है |
धनु– आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली दिन है भाग्य में बढ़ोतरी होगी और थोड़े प्रयासों में ही काम बनते चले जायेगे | यतिवाणी के अनुसार परिवार में खुशिया बढ़ेगी | धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है | आपको किसी शुभ मांगलिक कार्य में भागीदारी करनी भी पड़ सकती है |
मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है आपके काम में रुकावट और मन में खिन्नता रहेगी | चौट आदि लगने का भय है | यतिवाणी के अनुसार बिजली के नगे तारो से सावधानी रखे और अपनी सभी काम बहुत सावधानी से करे | यात्रा को जरुरी न हो तो टाल दे |
कुम्भ– आपके लिए आज का समय अच्छा है जो भी काम करे वो पारदर्शिता से करे लाभ भी तुरंत मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार वैवाहिक स्थति में अनुकूलता और प्रेम प्यार में बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी के साथ आप कुछ टाइम व्यतीत कर सकते है | आय के विषय में भी सोचे |
मीन– आपके लिए आज का दिन थोडा निराशा से भरा हो सकता है लेकिन अपनी सुझबुझ से आज आप किसी भी प्रकार की हानि से बच सकते है | परिवार के सदस्यों में तनाव रह सकता है | यतिवाणी के अनुसार आपके विचारों को भी आज शायद ही महत्व मिले | धन हानि के योग है |
यह भी पढ़े:सिंह राशि के लिए 2021 में धन की स्थिति कैसे रहेगी?