जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 20 फरवरी 2021 शनिवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 1-31 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- रोहिणी नक्षत्र दिनरात रहेगा- वैधर्ती योग कल…
आज दिनांक 20 फरवरी 2021 शनिवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 1-31 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- रोहिणी नक्षत्र दिनरात रहेगा- वैधर्ती योग कल सुबह सूर्योदय से पूर्व 5-16 बजे तक रहेगा- बव करण दोपहर 1-31 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 10-01 बजे से 11-26 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-29 बजे से 1-15 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग ओर अमृतसिद्धि योग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-10 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-34 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और धनदायक है हालाँकि कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है लेकिन आपका मनोबल बना रहेगा | छोटे छोटे आर्थिक मसले अब सुल्झेगे | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | घर में मेहमान आयेगे और धनलाभ भी होगा |
वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा है शुभ है नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है और यात्रा अथवा आप नए गृह प्रवेश करना चाहे तो आज कर सकते है शुभ फल की प्राप्ति होगी | निजी समस्या धीरे धीरे सुलझेगी | परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है सभी ग्रह नक्षत्र विपरीत हो रहे है इसलिए संभलकर दिन बिताये क्युकी जरा सी सावधानी हटी या व्यक्ति पहचाने में भूल की तो हानि हो जाएगी | अपने काम से काम करे और शांति से सबके साथ बात करे |
कर्क- आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है शुभ और लाभदायक दिन है और समय अच्छा चल रहा है काम आगे से आगे बनते चले जायेगे | अपने से निचे काम करने वाले या गरीबो के प्रति आज विनम्र रहे और उनको कार्य में सहयोग करे या सहायता करे लाभ हो जायेगा

सिंह- आपके लिए दिन अच्छा है लाभ के मार्ग पर आप बढ़ते चले जा रहे है ऐसा आपको महसूस होगा | बड़ा सौदा करना ठीक रहेगा | चंद्रमा का गौचर आपके लिए अनेक कार्यो को सिद्ध करने में मदद करेगा बस आप अपने काम में जुट जाये |
कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ और मांगलिक कार्य सम्पन्न करवाने के लिए अच्छा है | आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और अनेक लोगो से मिलाना भी होगा | सेवा कार्यो से आज लाभ मिलेगा | समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी | धार्मिक कार्य में शामिल होने मौका मिलेगा |
तुला- आपके लिए आज थोडा सा दिन सुस्त जैसा लग रहा है अगर आपको कही यात्रा आदि पर जाना हो तो जब तक बेहद जरुरी न हो न जाए दो तीन दिन के लिए टाल दे | लालच में न फसे और झगडे से भी अपने आप को बचाकर रखे | धन मिल सकता है |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और मनोरंजक है अगर आप किसी नए काम की तलाश में है तो अब जल्दी ही वो इच्छा पूरी हो जाएगी | अपने नाम का उपयोग करने का मौका आज मिलेगा | साझेदारी के कार्यो में लाभ होगा | शाम को पार्टी आदि होगी |

धनु- आपके लिए आज का दिन काफी सोच विचार करने में बीतने वाला है | नजदीकी व्यक्ति आपकी किसी कमजोरी का लाभ उठा सकता है | अपने काम को पूर्ण ध्यान से करे किसी और के भरोसे न छोड़े | शत्रु परेशान भी कर सकता है लेकिन परास्त नहीं कर सकेगा
मकर- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ सकती है | व्यापार शुरू करे या चालू व्यापार में आज कोई नया इन्वेस्ट करे आज का इन्वेस्ट कल लाभ ही देगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा | वैसे आज आपका मन जरुर बुझा बुझा रहेगा या किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी | परिवार के सदस्य शायद आपकी किसी बात से सहमत न हो और आपसी तनाव बढ़ सकता है | शांत रहे तो अच्छा |
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ और सफ़लता प्रदान करने वाला दिन है | परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा और समय पर मित्र भी काम आ जायेगे | आपका जोश और उत्साह आपको आज सफलता प्रदान करवाने में सक्षम होगा | आर्थिक स्थति अच्छी हो जाएगी |



