मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 13 फरवरी 2021 शनिवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 12-56 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- शतभीषा नक्षत्र दोपहर 3-11 बजे तक रहेगा फिर…

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 13 फरवरी 2021 शनिवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 12-56 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- शतभीषा नक्षत्र दोपहर 3-11 बजे तक रहेगा फिर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- शिव योग मध्यरात्रि 1-33 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- बालव करण दोपहर 12-38 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकल सुबह 10-04 बजे से 11-28 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-30 बजे से 1-15 बजे तक रहेगा- आज अति शुभ त्रिपुष्कर योग दोपहर 3-11 बजे से मध्यरात्रि 12-56 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-15 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-29 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है लाभ और सफलता दोनों आज आपके कदम चूमेगी | आवश्यक काम आपके बनेगे और नए काम आगे बढ़ेगे | निजी हित के कार्यो को पहले करे | आर्थिक उन्नति और कारोबारी सफलता मिलेगी | यात्रा के योग भी है |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कार्यक्रम के अनुसार चले तो दिन में कोई दिक्कत नहीं आने वाली और अगर एक काम पूरा नहीं किया दूसरा शुरू कर दिया तो फिर बड़ी समस्या हो सकती है | आपके लिए आज कोई उपहार या प्रस्ताव भी ला सकता है | मित्र मिलेगा |
मिथुन- आज आपका दिन पक्ष का बन गया है यतिवाणी के अनुसार अब धीरे धीरे आपके काम आगे बढ़ने शुरू होंगे आपको काफी मेहनत करनी पडेगी और आपके पुराने रुके अटके काम फिर शुरू करे जल्दी पुरे हो जायेगे | आर्थिक लाभ होगा और धार्मिक खर्च होगा |

कर्क- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है नया दिन आपके लिए नए रस्ते खोलेगा जिससे आपके काम सफलता से पुरे कर सकेगे और आर्थिक लाभ होगा | थोडा बहुत परिवर्तन होने की सम्भावना है जिसके तहत आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते है |

astro 5

सिंह- आपके लिए दिन अच्छा है | भले ही दिन की शुरुवात थोड़ी धीरे हो मगर दोपहर बाद आपको अपने कार्यो में सफलता मिलेगी | अपने परिवार के लिए भी आज कुछ समय निकाले | विवाहित लोगो को आज कही भी बाहर खाने का मौका भि मिलेगा |

कन्या- आज आपके लिए दिन अच्छा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन फिर भी आपका धेर्य आज आपको अशुभ फलो और हानि से बचा सकेगा | सही समय पर काम पूरा हो इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी | आपका पुराना कोई बिछड़ा मित्र आदि मिलेगा |

तुला- आपके लिए आज का दिन शानदार है अपनी बात को किसी से मनवाने के लिए दोपहर के बाद आप प्रयास शुरू करे जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी | आज आप सही समय पर सही निर्णय करे और दुसरे किसी का दखल स्वीकार न करे तो आपको लाभ ही मिलेगा |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बचते बचते भी किसी के साथ कहा सुनी होने के संकेत मिल रहे है और धन की हानि भी हो सकती है | आज आपको कोई उक्सराने वाली बात भी बोल सकता है बस आप अपना धेर्य न खोए और बड़ा निर्णय भी दो दिन टाल दे |

astro 123

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी नए कार्य की खोज में है तो आज थोड़े से प्रयास से भी आपको काम मिल जाने की सम्भावना है | आपमें आज काफी जोश और उत्साह बना रहेगा | पारिवारिक माहोल भी आपके लिए अनुकूल रहेगा |

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा वैसे तो आपको आज धन मिलने का योग है मगर साथ ही आपके परिवार में भी कोई मेहमान आ जाये और आपको काफी आवभगत करना पड़ सकता है | आपको आगे बढ़ने में भी आपके मित्र और परिवार के लोग साथ देंगे |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन शुभ है जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता मिलेगी | नया काम शुरू कर सकते है | आज आप बड़ी सौदेबाजी भी करेगे तो लाभ मिलेगा | आज आपके लिए यात्रा का योग भी बना हुआ है | दोपहर के बाद मित्र से लाभ मिलेगा |

मीन- आपके लिए आज का दिन थोडा खर्चीला है आय कम होगी और खर्च अधिक होगा लेकिन अगर आप आज थोडा संयम से काम ले और समझदारी से खरीददारी करेगे तो हानि से बच जायेगे | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे और किसी से बहस न करे अपमान हो सकता है |

यह भी पढ़े:बिहार पुलिस की परीक्षा में कौन-कौन से विषय से प्रश्न पूछे जाते है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →