जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 4 जनवरी 2021 सोमवार- पौष मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-46 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम…
आज दिनांक 4 जनवरी 2021 सोमवार- पौष मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-46 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 7-17 बजे तक रहेगा फिर उतराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- आयुष्मान योग सुबह 8-02 बजे तक रहेगा फिर सोभाग्य योग शुरू होगा- गर करण शाम 6-32 बजे तक रहेगा फिर वणिज करण शुरू होगा- चंद्रमा सिंह राशी में मध्यरात्रि 1-05 बजे तक रहेगा फिर कन्या राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-46 बजे से 10-05 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-22 बजे से 1-04 बजे तक रहेगा- रवियोग शाम 7-17 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजे होगा-
मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन है शुभ समाचार प्राप्त होगे | संतान की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा जैसे की रिजल्ट आदि | यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त होगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन थोडा मुश्किल है लेकिन घबराने की अब जरुरत नहीं समय में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और समय पक्ष का बनता जा रहा है आज बस कोई खास निर्णय न करे कल तक टाल दे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन पराक्रम वृद्धि का दिन है इस दिन आपके सभी फैसले सही साबित होंगे और नए काम को भी शुरू कर सकते है आगे इसका पूर्ण लाभ मिलेगा | मित्रो का साथ मिलेगा और इन्वेस्ट का पूरा लाभ मिलेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक दिन है आज क्या गया इन्वेस्टमेंट आगे लाभ में परिवर्तीत हो जायेगा | मित्रो की सलाह भी आज खूब काम आएगी | अपने रिश्तेदारों से मिलना ठीक रहेगा |

सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है नए काम की शुरुवात कर सकते है | परिवार में खुशियों से भरा रहेगा | आज आपको नए वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | पार्टी आदि में भी जा सकते है |
कन्या- आपके लिए आज दिन थोडा खर्चीला और थोडा परेशान करने वाला होगा | आप किसी से बहस में न उलझे और न ही किसी के बिच में गवाही आदि देने का काम करे | सबसे जो भी लेन देन करे वो सोचसमझकर करे |
तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ दिन है कही से रुका अटका धन वसूल हो सकता है और अचानक ही कही से शुभ समाचार या धन मिलने की ख़ुशी भी मिलेगी | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन नए लाभ या प्रोग्रेस के लिए ही उदित हुवा है ऐसा लगता है आगे बढ़ने में कोई अज्ञात शक्ति आपका साथ देगी ऐसा अनुभव भी होगा | व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे | तरक्की होगी |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है संतोष जनक परिणाम प्राप्त होंगे कुछ अच्छे लोगो से मुलाकात होगी और आज आप अपने घर में ही कोई शुभ मांगलिक काम करवा सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |
मकर- आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति का दिन है कामो में अड़चन और निराशा हो सकती है बनते काम आपकी ही गलती से बिगड़ सकते है | शांति से बातचीत करे और किसी के बिच बचाव में न पड़े |
कुम्भ- आपके लिए आजका दिन शुभ और सहायता प्रदान करने वाला है लेकिन आपका ध्यान आज विपरीत लिंगियो में ही ज्यादा रहेगा कार्य स्थल पर भी आप इनसे प्रभावित रहेगे | जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन ऐसा है की अगर आप पर किसी का ऋण बाकी है तो वो चूका दे और अगर सेहत का मामला ख़राब चल रहा है तो दवाई आदि टाइम पर ले इसमें लापरवाही न बरते | चिंता से बचे |
यह भी पढ़े:भगवान शंकर का भोलेनाथ नाम क्यों रखा



