गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 12 अप्रेल 2021 सोमवार- चैत्र मास की अमावश्या सुबह 8 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरु होगी- रेवती नक्षत्र दिन मे 11-30 बजे तक रहेगा…

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 12 अप्रेल 2021 सोमवार- चैत्र मास की अमावश्या सुबह 8 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरु होगी- रेवती नक्षत्र दिन मे 11-30 बजे तक रहेगा फिर पंचक समाप्त हो जाएगे ओर अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा- इस प्रकार से दिनरात गंडमूल नक्षत्र रहेगे- वैधृति योग दोपहर 2-28 बजे तक रहेगा फिर विषकुंभ योग शुरू होगा- नाग करण सुबह 8 बजे तक रहेगा फिर किस्तुघ्न करण शुरू होगा- चंद्रमा मीन राशि मे दिन मे 11-30 बजे तक रहेगा फिर मेष राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 7-53 बजे से 9-28 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-13 बजे से 1-04 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-18 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन सुबह का ठीक नहीं है लेकिन दोपहर के बाद आपका समय अच्छा हो जायेगा और सभी काम बनते चले जायेगे | परिवार में भी शाम को कोई खुशखबरी मिलेगी और आज दोपहर के बाद यात्रा के लिए अच्छा दिन है लाभ मिलेगा |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन मिलेजुले फलो वाला रहेगा | सुबह सवेरे तो कुछ काम बनेगे और लाभ भी होगा लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढेगा मुश्किलों का दौर भी सामने आता जायेगा | अपने निज हित के काम पहले कर ले आगे सुविधा का आभाव रहेगा |

मिथुन- आपके लिए पूरा ही दिन शुभ संकेत दे रहा है आज कुछ अच्छा घटित होने वाला है आपके साथ जिसकी आपको काफी समय से प्रतीक्षा थी | नए काम करने की इच्छा को पूरा कर सकते है और हा आज आप शाम को किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते है |

कर्क- आपके लिए आज का समय शुभ है और संकेत भी ऐसा है की कुछ बड़ा काम या पद मिलने की सम्भावना है | धन की स्थति में सुधार होगा और निजी हित के काम भी आप बना लेंगे | बॉस भी आपसे खुश रहेगा | पडोसी आपके घर कुछ ले के आ सकते है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है किसी से बहस तो होगी या फिर कोई आपको परेशान कर सकता है | सावधानी से काम करे और नियंत्रित भाषा का प्रयग करे | दोपहर के बाद आपके मन में शांति का आभास होगा और कुछ लोगो से मुलाकात लाभ देगी |

jyotish shastra know the treatment of disease by astrology 730X365

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छे और बुरे समय को करीब से दिखायेगा | आपकी तारीफ घर में होगी लेकिन बाहरी कुछ लोग आपसे बिना मतलब के ही उलझ सकते है | पैसे के लेन देन में आप बिच में गवाह का काम न करे | समान संभल कर रखे |

तुला- आपके लिए आज का दिन साधारण है लेकिन फिर भी आपको आज मन में शंका बनी रहेगी और बिना वजह ही किट किट कर सकते है | कोई आपको आज चिढाने की कोशिश कर सकता है | आज की रात आपको बहुत गहरी नींद आएगी अच्छा लगेगा |

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा कोई नयी बात सामने आ सकती है जो की आपसे इतने दिनों तक छिपी थी और आप जानाना चाहते थे | दोपहर के बाद कोई मेहमान आपके घर में आ सकते है खूब अच्छा और मनोरंजन से भरा समय है |

धनु- आपके लिए आज का दिन थोडा कलेश्कारी है मगर चिंता की कोई बात नहीं है जो भी होगा आगे आपके ही हित में जायेगा | आज मुकद्दमे आदि से दूर रहे और अगर यात्रा पर जाना हो तो शाम को जा सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी धन मिलेगा |

horoscope 2018043014555493 650x

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा हा सुबह ही आपके काम हो गया ऐसा समाचार मिलने से दिन भर की प्रसन्नता रहेगी | सामूहिक कार्यो में शामिल होने का अवसर मिलेगा | आपको आज काफी प्रसंसा भी मिलेगी | आय बढाने पर भी विचार करने वाले है |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन शुभ और सफलता से भरपूर है | अगर आप सरकारी नौकरी में है तो आपको इन्क्रीमेंट आदि मिलने की सम्भावना है और पुराना रुका अटका पैसा भी मिल सकता है | परिवार को तोहफा मिलने की सम्भावना है | जोश भी बढेगा |

मीन- आपके लिए आज का दिन अनेक कार्यो की सफलता का सूचक है शुभ मांगलिक कार्य भी अपने घर में सम्पन्न करवा सकते है और आज आवश्यकता के अनुसार आपको धन भी मिलने की पूरी सम्भावना है | परिवार में खुशियों का माहोल रहेगा |

यह भी पढ़े:चैत्र नवरात्र कब है और उसका धार्मिक महत्व क्या है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →