आज दिनांक 8 मार्च 2021 सोमवार- फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 3-44 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी- पूर्वाषाढा नक्षत्र रात 8-40 बजे तक रहेगा फिर उतराषाढा नक्षत्र शुरू होगा- व्यतिपात योग दोपहर 1-51 बजे तक रहेगा फिर वारियान योग शुरू होगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से दोपहर 3-44 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात धनु राशि मे मध्यरात्र 2-39 बजे तक गौचर करता रहेगा फिर मकर राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-23 बजे से 9-52 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-25 बजे से 1-12 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-55 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-43 बजे होगा-
मेष– आपके लिए आज का दिन कई मायनो में पक्ष का भी रहेगा लेकिन कुछ मामलो में आज आपको धेर्य भी रखना पड़ेगा | यतिवाणी के अनुसार आज उतावल या बिना सोचे समझे किये कार्यो का असर आपके भविष्य में दिखाई देगा | आय बढाने के तरीके पर ध्यान दे आज |
वृषभ– आपके लिए दिन विपरीत है | कुछ तो आज मूड ही ख़राब रहेगा या कोई ऐसी घटना घटित हो सकती है जो आपको पसंद न हो | बिना वजह आज आप गुस्सा होने से बचे | यतिवन के अनुसार आज गाडी आदि भी बहुत संभलकर चलाए | कोई अपमानित होने जैसी घटना से बचे |
मिथुन– आपके लिए दिन काफी बेहतर है जो सोच रहे है वह अब करने का समय आ गया है | पारिवारिक रूप से आपको आज अच्छा सपोर्ट मिलेगा और आपकी बात को सभी लोग समझेगे | यतिवाणी के अनुसार आज जो भी आपके मन में हो अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करे |
कर्क– आपके लिए आज का दिन वही किन्तु परन्तु या इधर उधर की फालतू गतिविधि में बीतेगा | यतिवाणी के अनुसार आज कोई काम सही समय पर पूरा हो जाये इसमें शंका ही लग रही है | पुराने मित्रो से मुलाकात होगी और अपने काम में ही ज्यादा ध्यान दे |
सिंह– आपके लिए आजा का दिन अच्छा बीतेगा | कही से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आर्थक लाभ भी अचानक हो सकता है | मित्रो संग कोई मौज मस्ती का प्रोग्राम बन सकता है | यतिवाणी के अनुसार कोई नया काम भी शुरू कर ने का सोच रहे है तो योजना बनाना शुरू कर सकते है |
कन्या– आपके लिए आज का दिन साधारण या सुस्ती भरा है | आज कोई महत्वपूर्ण काम बनाने की सोच रहे है तो आप पहले पूरी तेयारी करके ही शुरू करे | यतिवाणी के अनुसार आज सभी काम सामान्य रीती से करे और बिना किसी उतावल के सोच समझकर करे |
तुला– आपके लिए दिन अच्छा है | आपके पराक्रम की प्रसंसा होगी और आपके पुराने रुके अटके काम भी अब आगे बढ़ेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आप जिस काम में हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि मिलेगी | आय के नए रस्ते खुलेगे और धनलाभ होने के भी प्रबल ओग है |
वृश्चिक– आपके लिए दिन तो अच्छा ही है फिर भी आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ ज्यादा देर रहेगे तो बोरियत महसूस करेगे | यतिवाणी के अनुसार आज छोटे छोटे काम करे धनलाभ मिलता चला जायेगा | मित्र रिश्तेदार घर आयेगे | अपने स्वास्थ्य को भी आज संभाले |
धनु– आपके लिए आज का दिन शानदार है | इस समय में आपको मन की इच्छाओ के अनुरूप कार्य बनानेमे काफी मदद मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार नए वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का सुख प्राप्त होगा | यात्रा पर जाने की इच्छा है तो भी जा सकते है | परिवार में सुखद माहोल रहेगा |
मकर– आपके लिए आज का दिन भी कुछ कुछ साथ नहीं देने वाला ही रहेगा | खासकर अपने स्वास्थ्य को आज संभालना है | मित्रो और रिश्तेदारों से मिलते समय भी ऐसी कोई कडवी बात न कह दे जिससे माहोल खरब हो जाये | रस्ते में सावधानी रखे |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन शानदार सफलता से भरपूर है | आपके सभी काम आज आपकी इच्छानुसार पुरे हो जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आय में बढ़ोतरी होगी धन मिलेगा और परिवार में कोई शुभ समाचार आने से खुशिया भी बढ़ेगी | कही घुमने फिरने भी जासकते है |
मीन– आपके लिए तो दिन पक्ष बन रहा है | थोड़ी मेहनत करना पड़ेगी लेकिन रिजल्ट भी शानदार आएगा | यतिवाणी के अनुसार आज हो सकता है आपको अपनी रणनीति या कार्यशैली में थोडा बदलाव करना पड़े लेकिन आप जो भी करे बहुत विश्वास के साथ करे तो सफलता मिल जाएगी |
यह भी पढ़े:महाशिवरात्रि की पूजा में क्या -क्या सामान लगता है?