जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

332
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए कार्य के क्षेत्र में व्यस्तता लेकर आएगा। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यवहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण भी आज के दिन कुछ बदला-बदला हो सकता है। आप आज सावधानीपूर्वक वही काम करने की सोचे, जिससे आपका आत्मसम्मान बढे।

वृष 
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का होगा। आपको मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और उत्तम प्रकार की धन संपत्ति भी मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे आज आपके मन में खुशी के फूल खिलेंगे। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

मिथुन
आज पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी दिख रही है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा और धन भी अधिक व्यय होगा। अतिथि भी आज के दिन आपके घर में पड़े रह सकते हैं और आपको पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी।

कर्क
आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपुर साथ लेकर आ रहा है और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत भी दिखा रहा है। आपको आज कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको सम्मान प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा और आपकी मन  की बगिया में खुशी के फूल खिल खिलाएगे।

astro 6 -

सिंह
आज आप अपने कार्यस्थल में परिवर्तन करने के लिए सोचेंगे, जिसका आने वाले समय में आपको अपने कैरियर में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। अपने व्यापार में भी निकटवर्ती सहयोगी का व्यवहार करने से आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है।

कन्या
आपके नौकरी में कार्य के क्षेत्र के लिए आज समय कुछ सही नहीं है, इसलिए आपको आज चुप रहकर ही काम करना होगा, जिसका आपको पूरा फल मिलेगा। किसी से बहस व टकराव की स्थिति ना आने दे और मन लगाकर अपने काम को प्राथमिकता दें।

तुला
आज का दिन मिलाजुला रहेगा।  आप  दिन  आज आनंद में व्यतीत करेंगे। किसी निकटवर्ती मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़ते हुए कामों को सही समय पर पूरा कर सकते हैं, इसलिए समय का लाभ उठाएं और आगे बढ़े।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मौज और बाहर लेकर आएगा और आपको सभी प्रकार के कष्टों से जल्दी मुक्ति दिलाने वाला साबित साबित होगा और बिगड़े हुए काम कामों को सुधारने में विशेष योगदान देगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

astro 123 -

धनु
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। आपको कहीं से आज बड़ी मात्रा में अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आथिक स्थिती में भरपूर वृद्धि होगी। आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते रहें, इससे आपको स्थाई सफलता भी मिलेगी।

मकर
आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज दोपहर तक आप अपने बिखरे हुए कारोबार को सही तरीके से समेट ले आपके लिए बेहतर होगा और अपने काम का पूरा ठीक से हिसाब किताब रखें। नहीं तो आगे चलकर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका भाग्य भी आज अधिक व्यस्तता के संकेत दे रहा है।

कुंभ
आज आपके मन मे सुखद एहसास होगा। आपका बहुत लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है और आपको व्यापार या व्यवसाय में भी मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद है। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा और आपके यश की कीर्ति में भी वृद्धि होगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए मनोरथ का को पूरा करने वाला होगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यकर्मा का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य दिल से मेहनत करते हुए नजर आएंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी और मन में सुखद एहसास होगा।

यह भी पढ़े:जानिए क्या है ऑपरेशन ग्रीन योजना?