जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेषआज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा।
मेष
आज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा।
वृष
आज का दिन आपको सफलता देगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपके कामों में सफलता हासिल होगी। आपके ऑफिस में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार बहुत अच्छा होगा जिससे सब लोग आपकी तारीफ करेंगे।
मिथुन
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर हर्ष दिखेगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
कर्क
आज का दिन शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे।
कन्या
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में भी कमी आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपसे ज्यादा मेहनत की मांग कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है।
तुला
आज का दिन प्रयास करने से बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
वृश्चिक
आपके लिए दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर देगी। काम के सिलसिले में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा जिससे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु
आज का दिन अनुकूल है। ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मकर
आज आप अपने प्यारे मीठी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है, इसलिए आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।आपको तेज बुखार आ सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। पूरी नींद लें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का आपको लाभ मिल सकता है। कोई नया वाहन लेने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का पूरा लाभ मिलेगा।
मीन
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको बेमतलब के खर्चों से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ भी होगी लेकिन उसके बावजूद अपने बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।



