आज दिनांक 19 फरवरी 2021 शुक्रवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन मे 10-58 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- कृतिका नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-58 बजे तक रहेगा फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा- इंद्र योग कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-33 बजे तक रहेगा- वनीज़ करण दिन मे 10-58 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा मेष राशि मे दिन मे 9-41 बजे तक रहेगा फिर वृषभ राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन मे 11-27 बजे से 12-52 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-29 बजे से 1-15 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-11 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-33 बजे होगा-
मेष– आपके लिए आज का दिन अत्यंत शुभ दिनों में से एक दिन बन गया है | परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है या फिर अब तेयारी करना शुरू करे जल्दी ही कोई अच्छा धार्मिक कार्य सिद्ध हो सकता है | आवक में बढ़ोतरी के भव्य योग है और अच्छा स्वादिष्ट भोजन मिलेगा साथ में नए वस्त्र या कोई उपहार मिल सकता है |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन दोपहर तक अच्छा नहीं है खासकर के आर्थिक मामले उलझ सकते है या कही हानि हो सकती है | मार्किट में शेयर बाजार में सट्टा और लौटरी आदि से दूर ही रहे या फिर सोच समझकर वही काम करे जिसमे आपको सम्पूर्ण जानकारी हो | आज किसी के बिच में गवाही आदि न दे | बिना सोचे समझे किसी कागज पर साइन न करे |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है लाभदायक दिन है जल्दी ही कोई बड़ा सौदा हो सकता है और उसमे लाभ ही आपको अच्छा मिलेगा | आपके लिए आज किसी ऐसे पारिवारिक सदस्य से प्रेरणा लेने का दिन है जो पहले से ही सफल जीवन जी रहा है | नए काम में रूचि बढ़ेगी और नए इन्वेस्ट मेंट करने से भी लाभ मिलेगा | दोपहर के बाद समय विपरीत हो जाएगा |
कर्क– आपके लिए शुभ और परिवर्तन करने के लिए अच्छा समय है | कार्य करने में रूचि बढ़ेगी | व्यापारिक स्थति सामान्य रहेगी | कही दूर की यात्रा अथवा धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है | मिलकर काम करने की प्रवृति रखने से आज आपकी चहुमुखी प्रशंसा होगी | छोटी छोटी बातो को नज़र अंदाज़ करे और निजी हित के कार्य पर ध्यान दे |
सिंह– आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यशाली दिन है | थोडा खर्चीला दिन भी रहेगा लेकिन आज का खर्च किसी शुभ मांगलिक कार्य में या धार्मिक जगह पर खर्च होगा | नजदीक दूर की यात्रा के लिए भी तेयार रहे शायद मौका मिल जाये | मित्र से मिलन होगा | कार्यो को पूरा करे अधुरा न छोड़े और पुराने रुके अटके कार्य को फिर से शुरू करे |
कन्या– आपके लिए आज का दिन दोपहर तक ठीक नहीं है थोडा सा तनाव उभरने और कुछ मानसिक चिंता बढ़ने के योग लग रहे है | अगर कही लापरवाही की तो आज उसका भुगतान भी आपको करना और सहना पड़ेगा | बेकार के लफड़े और पंचायत करने से बचे | वाहन धीरे और मर्यादित गति से ही चलाये | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे | बाहरी खाने से बचे |
तुला– आपके लिए आज का दिन दोपहर तक अच्छा है कही से शुभ समाचार अथवा बुलावा आ सकता है | अविवाहित लोगो के लिए भी आज कही से रिश्ते की ऑफर आने के संकेत मिल रहे है | विवाहित युवा जोड़ो के लिए आज खास प्रेम प्यार से भरा दिन है और शाम को कही घुमने अथवा पार्टी आदि में भी जाने का योग बन सकता है | खुशिया बढ़ेगी |
वृश्चिक– आज का दिन चंद्रमा के हिसाब से अच्छा ही है लेकिन फिर भी कुछ अन्य ग्रह योग के कारन आप दोपहर तक सावधान होकर के कार्य सम्पन्न करे | लाभ की स्थति में आप रहने वाले है | दोपहर के बाद अचानक आपको अपने जीवनसाथी के व्यवहार मे अनुकूल परिवर्तन देखने को मिलेगा | शाम का समय अच्छा बीतेगा |
धनु– आज का दिन आपके लिए सफलता से भरपूर दिन है अगर आप किसी नए काम को शुरू करना चाहते है तो कर सकते है | वैसे मंगल जल्दी ही राशि परिवर्तन करने वाले है इसलिए कुछ काम अटक सकते है या आपकी ही गलती से बने बनाए काम में अवरोध पैदा हो सकता है | संतान की तरफ से शुभ सन्देश प्राप्त होने के योग है | यात्रा पर जाने से भी लाभ मिलेगा |
मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है | चौथा चंद्रमा दोपहर तक रहेगा ये कही से झूठा आरोप लगवा सकता है इसलिए आज पराये झंझट से दूर रहे और अपनी वाणी में मिठास रखे नहीं तो अपमानित भी हो सकते है | आज किसी बड़े सौदे को अगर ज्यादा लाभ के लालच से कर दिया तो आगे इसका दुष्परिणाम भी भोगना पड़ सकता है | शांति रखे |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपमें जोश और उर्जा कि कमी नहीं रहेगी | आपके काम आगे से आगे बनते चले जायेगे | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | आनंद की अनुभूति प्राप्त करेगे | मित्रो संग भी टाइम अच्छा बीतेगा | अपने निजी हित के भी काम आज ही निपटा दे आगे फिर ऐसी सुविधाजनक समय मिले या न मिले | लाभ होगा |
मीन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ भी है | आपके मनोनुकूल काम बनेगे | कोई धनलाभ देने वाला सौदा भी हो जायेगा | आपके परिवार में मेहमान भी आयेगे | दिन में कुछ अच्छे नए लोगो से मिलना होगा | नए मित्र की प्राप्ति और लाभ मिलेगा | घरेलु कार्यो में भी मन लगेगा और कुछ आज खरीददारी करना हो तो वो भी कर सकते है |
यह भी पढ़े:पतंजलि गुलकंद के फायदे?