मेष
आज दिन आपकी महत्व कक्षाओं की पूर्ति का है। काफी परेशानियों के बाद आज राहत मिलती नजर आ रही है। आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरती नजर आ रही है। आज बिना कारण के आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं और कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम काम करने के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।
वृष
आपके परिवार में आज किसी मांगलिक और शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में हर्ष रहेगा। आपको आज ऐसा महसूस होगा कि आपको जीवन स्तर को सुधारने के लिए स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।
मिथुन
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी उन्नति देखकर आपके सभी साथी कर्मचारी हैरानी महसूस करेंगे। आपको खुद भी आज अपनी नजरों में अलग सा महसूस होगा। ध्यान रखना होगा कहीं किसी की नजर ना लग जाए और व्यर्थ की मान बड़ाई की इच्छा के कार्यों से आज आपको दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को आज परिश्रम का मीठा फल प्राप्त होगा।
कर्क
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य करने में ही व्यतीत होगा। आपको आज अपने भाई बहन या संतान की कोई चिंता परेशान कर सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, इसलिए आज आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका कारोबार काफी समय से धीमा चल रहा है, तो इस वक्त आपको अपने कार्यभार की विशेष चिंता परेशान कर सकती है। अपने आलस और आराम को आज जागना पड़ेगा, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। परिवार में कुछ समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त होती दिख रही हैं।
कन्या
आज का दिन आप काफी व्यस्त हो भाग दौड़ में बिताने वाले हैं। हालांकि उसके नतीजे भी आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएंगे। अपने कार्यों की आज इच्छा पूर्ण पूरी होगी। आपका आने वाला समय आपको भरपूर लाभ दे। मित्रों से भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
तुला
आज अपने किसी पारिवारिक सदस्य या किसी अपने की चिंता परेशान करने वाली हैं, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है और आप तनाव महसूस करेंगे। सामाजिक और व्यवसाय के क्षेत्र में भी शत्रु आज आपका काम नहीं बनने देंगे, लेकिन आपको अपने साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित करना होगा।
वृश्चिक
आपका आज कोई अपना आपको शुभमंगल समाचार सुना सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े हैं और हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर कतई हावी ना होने दें। यदि नई योजनाओं के लिए सोच रहे हैं, तो उनमें आज सफलता मिलेगी और पुराने झंझट ओ से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है।
धनु
दिन आज आपके लिए कुछ खास होने वाला है। कुछ ऐसे मामले होंगे, जिनमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि रुका हुआ कोई धन है, तो वह कठिनाई से प्राप्त होगा। अपने रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरते।
मकर
आज आपको अपने कार्यकाल का भरपूर लाभ होगा और शुभ समाचारों की तो आज दिन भर लाइन लगी रहेगी। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की भी सोच सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज सहयोग मिलता दिख रहा है।
कुंभ
यदि आज आप कोई आयात निर्यात के व्यवसाय का सोच रहे हैं, तो उसके आरंभ के लिए निर्णय लेना शुभ रहेगा। अध्यात्म और धर्म की रुचि भी आज बढ़ेगी और भाग्य मामले में आपका भरपूर साथ देगा। आज किसी यात्रा या फिर मंगल उत्सव का सहयोग बन रहा है और आप परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
मीन
आज आपको गुप्त शत्रुअओ से सावधान रहना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को आज धन उधार ना दें क्योंकि वह किसी भी कीमत पर आपको वापस मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है और अपने माता-पिता व गुरु की सेवा और देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूले।
यह भी पढ़े:जानिए क्या है स्टैंड अप इंडिया योजना?