बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

केजरीवाल का जन्मदिन आज, मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

केजरीवाल का जन्मदिन आज, मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज 51वां जन्मदिन है। उनका जन्म हरियाणा के सिवानी में 16 अगस्त 1968 को हुआ। राजनीति में आने से पहले केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवा में ज्वाइंट कमिश्नर के तौर पर काम कर चुके हैं। आज उनके जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
https://twitter.com/narendramodi/status/1162266015255785473

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए मुबारकबाद दी और उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की।    

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1162175767272251392

सीएम केजरीवाल को बधाई देने के मामले में सबसे आगे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहीं। उन्होंने केजरीवाल को अपने ही अंदाज में बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘’जन्मदिन की बहुत बधाई हो अरविन्द जी’’। इस पर केजरीवाल ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शुक्रिया कहा।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1162207405351944195

इसके बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘’आपको जन्मदिन की अनेक-अनेक शुभकामनाएं अरविंद केजरीवाल जी‘’। इस बधाई संदेश पर केजरीवाल ने रीट्वीट करते हुए लिखा, बहुत बहुत शुक्रिया हेमंत जी।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1162225422211272704

इन सबके बीच दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और भाजपा विधायक विजेन्दर गुप्ता ने केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, केजरीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाऐ व बधाई। ईश्वर से कामना करता हूँ कि आप चिरायु हो,स्वस्थ रहे।

ये भी पढ़ें : महिला को GB रोड़ पर बेचा, 15 आदमी करते थे रेप, इस तरह सुनाई दर्दनाक कहानी

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →