भारतीय रेल व्यवस्था में तीन बड़े बदलाव ।
रेल से ज्यादा सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार की ओर से खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय रेल व्यवस्था में तीन बड़े बदलाव होने जा रहे है जिनके चलते यात्रियों को हो…
रेल से ज्यादा सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार की ओर से खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय रेल व्यवस्था में तीन बड़े बदलाव होने जा रहे है जिनके चलते यात्रियों को हो रही परेशानी का अंत हो जायेगा।
- पहला बदलाव
- दूसरा बदलाव राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस में खानपान की सेवा लेने की अनिवार्यता एक अगस्त से समाप्त कर दी जायेगी। वहीं, गतिमान एक्सप्रेस में पहले की तरह खाने का शुक्ल टिकट के साथ ही कटेगा। रेलवे के नए नियम के अनुसार अगर कोई यात्री खाना नहीं लेना चाहता है तो उसका किराया कम हो जायेगा। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना चल रही है। बताया जा रहा है कि कैटरिंग सुविधा नहीं लेने पर यात्रियों को 250 रूपये तक का लाभ मिल सकता है
- तीसरा बदलाव ट्रेनों में बदबूदार कंबल गुजरे समय की बात हो जाएगी। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कंबलों को एक माह कि जगह 15 दिन और एक सप्ताह में धोने का काम शुरू किया जा रहा है। कुछ खंडो में कंबलों के कवर बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल कंबलों को हर एक या दो महीने के भीतर धोने के निर्देश है। लेकिन हाल ही में जारी कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कुछ कंबल छह महीने तक नहीं धुले थे।



