बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के मगम इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। शानदार काम। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा क्षेत्र के मगम में तलाशी अभियान शुरू किया था। इससे पहले शनिवार (18 नवंबर) को उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी के भतीजे सहित लश्कर-ए-तैयबा के छह पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था। इस एन्काउंटर में वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो भी शहीद हुआ था। Jammu kashmir 2 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने जिले के हाजिन इलाके के चंदरगीर गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसपी वैद्य ने बताया था कि अभियान में लश्कर के दो कमांडरों को भी ढेर कर दिया गया। उन्होंने कहा था कि मुठभेड़ स्थल से छह हथियार भी बरामद हुए हैं।
विषयकश्मीर
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →