रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आगंनवाड़ी में निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के नौकरी के साथ खुशी पिटारा भी खुल गया है।

आगंनवाड़ी में निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के नौकरी के साथ खुशी पिटारा भी खुल गया है। दरअसल, बिहार के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने आंगनवाड़ी में महिला सुपरवाइजर के 2,276 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2019 है। वहीं, ये भी बता दें कि नियमों के मुताबिक कुल 3,034 रिक्तियों में से 75 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि 25 फीसदी यानी 758 भर्ती पहले कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से ही भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
Anganwadi 1

शैक्षणिक योग्यता:

इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है।

सैलरी:

चुनी गई महिला उम्मीदवारों को 12 हजार रुपए मासिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा 40 रुपए यात्रा भत्ता (अधिकतम 1 हजार रुपए) भी देय होगा। वहीं, राजपत्रित छुट्टी को छोड़कर साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियां भी मिलेंगी। 

इस तरह करें आवेदन:

इन पदों के लिए आवेदन आप ऑफिशल वेबसाइट http://fts.bih.nic.in/lsrec/  पर जाना होगा। फॉर्म भरने की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होगी। इसके बाद आवेदक को अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करवाना होगा। फिर अपनी पर्सनल डीटेल और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन डालनी होगी और अंत में अपनी फोटो और साइन अपलोड करने होंगे और फिर फाइनल सबमिशन होगा। ध्यान रहे कि इन पदों के लिए केवल महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें : अपनी पहली नौकरी में ये गलतियां बिल्कुल न करें

विषयबिहार
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →