मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

विदेशी फंडिंग से देश में अस्थिरता फैलाने वालों को मैं आतंकवादी मानता हूं: मौलाना साजिद रशीदी

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कुछ लोगों और संगठनों पर विदेशी फंडिंग के सहारे देश को तोड़ने और गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी…

विदेशी फंडिंग से देश में अस्थिरता फैलाने वालों को मैं आतंकवादी मानता हूं: मौलाना साजिद रशीदी
(फोटो: IANS)

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कुछ लोगों और संगठनों पर विदेशी फंडिंग के सहारे देश को तोड़ने और गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी IANS से नई दिल्ली में हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से पैसा लेकर देश में अफरातफरी का माहौल बनाना चाहते हैं, वह उन्हें 'आतंकवादी' मानते हैं।

विज्ञापन

मौलाना रशीदी ने विशेष रूप से 'सीजेपी' नामक संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके और नेहा बोरा का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके काम देशहित में नहीं हैं और वे समाज में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने नेहा बोरा के एक बयान का हवाला देते हुए सरकार से उस पर कार्रवाई करने की मांग भी की।

सत्ता परिवर्तन और विदेशी हस्तक्षेप

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना रशीदी ने कहा कि सिर्फ सत्ता बदलने से हालात नहीं बदल जाते। उन्होंने अमेरिका की विदेश नीति का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि कुछ देश दूसरे राष्ट्रों में अपनी पसंद की सरकारें स्थापित करने के लिए सत्ता परिवर्तन कराते हैं। रशीदी ने ईरान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि वहां हुए सत्ता परिवर्तनों से आम जनता को कितना लाभ हुआ।

संविधान और न्यायपालिका पर टिप्पणी

पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा शरजील इमाम को लेकर किए गए एक 'एक्स' पोस्ट के संदर्भ में मौलाना रशीदी ने संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी को अनुचित बताया। उन्होंने कहा, "संविधान सभी नागरिकों के लिए समान है और न्यायपालिका इसी के आधार पर न्याय देती है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर संवैधानिक व्यवस्था को ही फासीवादी या भ्रष्ट कहा जाएगा, तो लंबे समय से जेल में बंद लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपनी विचारधारा पर पुनर्विचार करने और संविधान के खिलाफ न जाने की अपील की।

एजेंसियों के दुरुपयोग पर बयान

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के एक पोस्ट पर मौलाना रशीदी ने कहा कि यह तय है कि सरकारी एजेंसियां सत्ताधारी दल की बात मानती हैं। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा, "पिंजरे का तोता कांग्रेस सरकार के टाइम में किसको बोला गया था?" उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों को भी याद रखना चाहिए कि उन्होंने किस तरह एजेंसियों का दुरुपयोग किया और घोटालों के चलते जनता ने उन्हें नकारा। उनके अनुसार, असल सवाल यह है कि देश के प्रति किसी का रुझान क्या है।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →