मिट्टी के मटके का पानी पीएंगे तो होंगे ये फायदे

1210

गर्मी के दस्तक देने के साथ ही भारत के कुछ इलाकों में मिट्टी के मटके (घड़े) से पानी पीने का उत्सव शुरू हो जाता है। गर्मी के मौसम में मटके का पानी इंसानों को कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है और तपती गर्मी में इंसानी शरीर में ठंडक देता है। इसी तरह मटके का पानी गर्मियों के दिनों में पीने व्यक्ति को कई तरह के फ़ायदे होते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं।

pot water benefits -

1- मिट्टी के मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है और फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी से ठंडा किया हुआ होता है। मटके का पानी सेवन करने से इंसान प्राकृतिक तौर पर कई बीमारियों से दूर रहता है। वहीं, फ्रिज का पानी पीने से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेकर उसे तक़लीफ़ देती है। इसलिए मटके का पानी अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में पीने से एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे बिजली की बजत भी होती है और मटके बनाने वालों की आमदनी भी होती है।

2- मिट्टी के घड़े का पानी शारीरिक तौर पर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा कम होता जो ठंडक तो देता ही है व पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन यानि यौन संबधी क्रियाओं के स्तर में बढ़ोत्तरी होती है।

3- मटके के पानी के वैसे तो कई फायदे हैं। इसमें एक फायद यह भी है कि इस पानी का पीएच संतुलन सही होता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर उचित पीएच बेलेंस बनाते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन को बिगड़ने नहीं देते हैं।

4- दरअसल, गर्मियों के सीज़न में कई दफ़ा आदमियों को फ्रिज का पानी पीने से गला ख़राब होने की शिकायत रहती है। मगर मटके का पानी पीने से ऐसी कोई समस्या नहीं आती है। वैसे, फ्र‍िज के पानी की अपेक्षा मटके का पानी अधिक फायदेमंद है क्योंकि इसे पीने से कब्ज और गला खराब होने जसी समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा यह सही मायने में शरीर को ठंडक देता है।

5-  मटके के पानी मेंमृदा के गुण भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो पानी की अशुद्ध‍ियों को दूर करते हैं और लाभकारी मिनरल्स प्रदान करते हैं। शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में यह पानी फायदेमंद है।

6- मटके का पीना पीने से एक फायदा यह भी होता है कि यह पानी मेटाबॉलिज्म में सुधार कर इसे बेहतर बनाता है। अमूमन कुछ लोगों का शरीर इतना कमज़ोर होता है कि उन्हें खड़े-खड़े चक्कर आने लगते हैं। अगर, आप चक्कर आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो मटके का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मटके का पानी पीने से चक्कर आने की समस्या दूर हो जाती है।  

7- यह पानी कई मायनो में लाभकारी व गुणकारी है। मटके का पानी पीने से सर्दी-जुकाम, गले में दर्द जैसी कोई भी शिकायत नहीं होती है। इस पानी का एक फायदा यह भी है कि यह पानी सनस्ट्रोक से भी बचाता है।

ये भी पढ़ें : जानिए, आलसी होने के कारण व उससे छुटकारा पाने के उपाय