सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ब्रेकअप की वजह से चोर के गिरोह का हुआ भंडाफोड़, जानें पूरी कहानी-

कहते हैं कि लड़की दोस्ती को बिगाड़ सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है एक गैंग के साथ। दरअसल एक लड़की की वजह से इस चोर गैंग का पर्दाफाश हो गया है।

ब्रेकअप की वजह से चोर के गिरोह का हुआ भंडाफोड़, जानें पूरी कहानी-

कहते हैं कि लड़की दोस्ती को बिगाड़ सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है एक गैंग के साथ। दरअसल एक लड़की की वजह से इस चोर गैंग का पर्दाफाश हो गया है। यह हरियाणा के सिरसा की बात है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

दरअसल एक चोर गिरोह में एक चोर को उसकी साथी महिला से प्यार हो गया। उसने उसे प्रपोज किया। जब लड़की ने मना कर दिय तो चोर पुलिस स्टेशन पहुँच गया और गिरोह के बारें में पूरी जानकारी दे दी। चोर ने यह भी बता दिया कि वे लोग चोरी कहाँ करने वालें हैं। पहले तो पुलिस ने उस चोर को गिरफ्तार किया उसके बाद उसकी प्रेमिका और अन्य गिरोह के मेम्बर को।

चोर के इस खुलासे से हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में सक्रिय चोर गिरोह द्वारा किए गए हाल के चोरी का खुलासा हुआ। आशिक चोर का नाम विनोद है। लड़की का नाम रानी है।

रानी ने विनोद के शादी के प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया। सिरसा पुलिस ने हरियाणा के अंबाला जिले के नारिंगगढ़ शहर के विनोद और गिरोह की सदस्य रानी के रूप में हुई, जिसने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इससे विनोद को दुःख हुआ और वह गुस्से में पुलिस को जाकर सब कुछ बता दिया। पुलिस के अनुसार उनके ब्रेकअप के कारण उनकी गिरफ्तारी हुई।

विनोद को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और रानी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इस बात की जानकारी सिरसा सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मोहिंदर सिंह ने दी।

विनोद, रानी और उसके परिवार के साथ रहते थे और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें: काबा और मक्का में राम मंदिर निर्माण पर पोस्ट लिखने वाले को किया गिरफ्तार

रविवार को दोनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के मामलों में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जैसा कि उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है, हरियाणा के अन्य हिस्सों, नरसिंहगढ़, और पंजाब के बठिंडा और मनसा में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, अन्य इलाकों की पुलिस जांच करेगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →