शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महाभारत में सैनिकों के लिए बना खाना कभी व्यर्थ ना होने का रहस्य ?

महाभारत के युद्ध के बारें में आपने सुना होगा. महाभारत में कौरवों और पांडवों का युद्ध होता है. जिसमें अंत में पांडव विजयी होते हैं.

महाभारत में सैनिकों के लिए बना खाना कभी व्यर्थ ना होने का रहस्य ?

महाभारत के युद्ध के बारें में आपने सुना होगा. महाभारत में कौरवों और पांडवों का युद्ध होता है. जिसमें अंत में पांडव विजयी होते हैं. महाभारत में ही श्री कृष्ण भगवान अर्जुन को गीता का उपदेश देते हैं. महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत के युद्ध की शुरूआत में जीतने लोगों के लिए खाना बनता था, उसके अगले दिन सैनिकों की मृत्यु होती थी. लेकिन खाना बनाने वाले को कैसे पता चलता था कि आज कितने लोगों का खाना बनाना है तथा इसके साथ ही एक रोचक तथ्य यह भी है कि सैनिकों के लिए बना हुआ खाना कभी भी व्यर्थ नहीं जाता था. चलिए जानते हैं कि इसके पीछे का रहस्य था.

विज्ञापन
krishna
महाभारत

क्या था रहस्य-

महाभारत के युद्ध के दौरान प्रतिदिन लाखों लोगों के लिए युद्ध भूमि के पास ही लगे एक शिविर में भोजन बनता था. ऐसा माना जाता है कि युद्ध की शुरुआत के पूर्व संध्या पर लगभग 45 लाख से अधिक लोगों का भोजन बना. लेकिन इसके बाद प्रतिदिन जितने योद्धा मर जाते थे, उतना कम खाना बनता था. युद्ध के दौरान सैनिकों के लिए खाना बनाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी उडुपी के राजा को मिली थी. वह हर दिन शाम को जब श्रीकृष्ण भगवान को भोजन कराते थे तब श्रीकृष्ण के भोजन करते वक्त उन्हें पता चल जाता था कि कल कितने लोग मरने वाले हैं और कितने बचेंगे.

mahabharat 2 7
महाभारत

ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण प्रतिदिन उबली हुई मूंगफली या चावल खाते थे. उसी के आधार पर उडुपी के राजा को यह आभास हो जाता था. कि कल कितने सैनिक युद्ध भूमि में मरेंगें तथा शाम को कितने लोगों के लिए खाना तैयार करना है. यहीं कारण था कि युद्ध के दौरान उतने ही लोगों का खाना बनता था, जितने जिंदा बचे होते थे तथा अन्न का एक भी दाना व्यर्थ नहीं जाता था.

यह भी पढ़ें: भगवान और आत्मा में क्या अंतर है ?

ऐसा माना जाता है कि जब भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था , तो उसे अर्जुन के अलावा उनके रथ पर बैठे हनुमान जी तथा हस्तिनापुर में राजा धृतराष्ट्र के पास बैठे हुए संजय ने सुना था. इसके अलावा भी महाभारत के युद्ध में अनेंक रहस्य थे. जिनको शायद बहुत कम लोग जानते हैं.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →