बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बालाकोट हमले का मकसद चुनाव जीतना : फ़ारुख अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख अब्दुल्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बालाकोट हमले का मकसद चुनाव जीतना है, चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी…

बालाकोट हमले का मकसद चुनाव जीतना : फ़ारुख अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख अब्दुल्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बालाकोट हमले का मकसद चुनाव जीतना है, चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की छवि को अवतार की तरह पेश करना इस हमले का मकसद था. इसके अलावा उन्होने कहा “ये तो शुक्र की बात है कि हमारा पायलट जीवित बच गया और सुरक्षित वापस आ गया.

विज्ञापन

फ़ारुख अब्दुल्ला ने कहा “संसद में हमे पता है कि वे सभी दूसरे मोर्चों पर विफल हो गए है और कश्मीर में पाकिस्तान के साथ टकराव होगा ताकि नरेंद्र मोदी एक अवतार बन जाएं जिनके बिना भारत चल ही नहीं सकता, लेकिन मैं बताना चाहता हूँ कि वह रहे या न रहे, भारत ज़िंदा रहेगा और आगे बढ़ता रहेगा.

Kasmir

इसके अलावा उन्होंने चुनाव के मसले पर कहा कि जब पंचायत चुनाव होने में कोइ परेशानी नहीं है तो लोकसभा चुनाव भी हो सकते हैं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →