मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल को किया अगवा, तलाश जारी

एक बार फिर जम्मू कश्मीर से आतंकियो की कायराना हरकत सामने आई है. छुट्टियो पर चल रहे एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिपाही को आतंकियों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल को किया अगवा, तलाश जारी
एक बार फिर जम्मू कश्मीर से आतंकियो की कायराना हरकत सामने आई है. छुट्टियो पर चल रहे एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिपाही को आतंकियों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया है. पुलिस कांस्टेबल का घर कुलगाम जिले में है. बताया जा रहा है की वही से उसको अगवा कर कुछ आतंकी अपने साथ ले गए है. imgpsh fullsize 36 पुलिस के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कांस्टेबल सलीम शाह को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके स्थित उसके घर से अपहृत किया गया. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपहृत पुलिसकर्मी की तलाश के लिये अभियान शुरू किया है. दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर से ही खबर आ रही है कि यहां अनंतनाग जिले के बूमजू गांव में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. आपको बता दें कि पिछले महीने ही शोपियां जिले में तैनात सेना के एक जवान का भी आतंकियों ने अपहरण कर लिया था.राष्ट्रीय रायफ़ल्स में तैनात यह जवान छुट्टी में घर आया था. सेना ने जवान को छुड़ाने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया था. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राजौरी जिला का निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया था. बाद में सेना के जवान का शव बरामद हुआ. राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात औरंगजेब का शव गुसू से बरामद किया गया था. स्थानीय पुलिस ने बताया कि सैनिक का शरीर गोलिओं से छवनी कर पुलवामा के गुसु में छोड़ दिया गया था. इस मामले की जांच की जा रही है. imgpsh fullsize 37 आपको बता दे की यह पहला मौका नहीं है जब आतंकियों ने एसी कायराना हरकत की हो. इन घटनाओ को बढ़ता देख पुलिस और सेना दोनों ही सख्ते में है. हालाँकि दोनों के द्वारा इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
विषयकश्मीर
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →