Advertising
Home Breaking News Hindi अच्छे नंबर देने के बहाने शिक्षक छात्रा से करता रहा रेप, हुआ...
Advertising
<

अच्छे नंबर देने के बहाने शिक्षक छात्रा से करता रहा रेप, हुआ गिरफ्तार

454

गुरु और शिष्य के बीच का रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है. एक बार फिर गुरु की तरफ से इस रिश्ते को तार तार कर दिया गया. अच्छे नंबर दिलवाने का बहाना देकर टीचर लम्बे समय तक छात्रा के साथ यौन शोषण करता रहा. ऊपर से वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी भी देता रहा.

संस्कारी नगरी के नाम से मशहूर वडोदरा में गुरु और शिष्या के संबंधों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा को ज्यादा मार्क्स देने का प्रलोभन देकर उसपर यौन उत्पीड़न किया गया. वडोदरा के मांजलपुर इलाके में प्राइवेट ट्यूशन क्लास टीचर वीनू कटारिया अपनी छात्रा को बायोलॉजी का ट्यूशन देता था. करीबन एक साल तक शिक्षक पीड़िता को अच्छे मार्क्स दिलाने का झांसा देकर उनका यौन उत्पीडन करता रहा.

इतना ही नहीं मगर वीनू कटारिया ने छात्रा का वीडियो बना उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी. आखिरकार पीड़िता ने गुरु की इस हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया तब घरवालों के पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई. पीड़िता के पिता ने कहा, ‘जब मेरी बेटी ने शिक्षक की हरकत के बारे में बताया तो हमें काफी धक्का लगा. इसने अच्छे मार्क्स दिलवाने की बात कहकर लगातार उनका यौन शोषण किया.’

वडोदरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

जैसे ही शिक्षक पर छात्रा की ओर से बलात्कार किए जाने की बात का खुलासा हुआ तो आनन-फानन में वडोदरा पुलिस ने कसूरवार शिक्षक को धर दबोचा और उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी गई. आरोपी शिक्षक वडोदरा के नामी स्कूल में भी बतौर शिक्षक काम करता है.

पुलिस ने पूरे मामले की तह तक जाने का फैसला किया है, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस लड़की के अलावा और भी दूसरी लड़कियों को अच्छे मार्क्स का लालच देकर उनके साथ यौन शोषण तो नहीं किया गया.

Advertising