राहुल गांधी अमेठी के साथ वायनाड की सीट से भी चुनाव लड़ेंगे

155

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आम चुनाव में दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। वह अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा, केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी ने इसकी घोषणा की। वायनाड सीट पर कांग्रेस पार्टी का लगातार क़ब्ज़ा रहा है।

Congres -

राहुल गांधी के दो सीटों पर चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो संसदीय सीट अमेठी व केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि दक्षिण भारत में अपना जनाधार मज़बूत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

2009 में बनीं केरल की वायनाड सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। इस सीट पर अब तक 2009 और 2014 में चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। हालांकि 2014 के चुनाव में जीत का मार्जिन महज़ 20 हज़ार वोट ही रहा। इस सीट पर राहुल को उम्मीदवार बनाए जाने पर वामदलों में नाराज़गी है। उनका कहना है कि हमारा मक़सद बीजेपी को हराना है। वहीं, एके एंटनी ने राहुल के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने यह फ़ैसला दक्षिणी राज्यों के आग्रह के बाद किया है। इस सीट पर कांग्रेस और वामदलों के बीच कड़ा मुक़ाबला होना तय है।