Advertising
Home Breaking News Hindi सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, कैप्शन पर यूजर्स ने...
Advertising
<

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, कैप्शन पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

551
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, कैप्शन पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

नई दिल्ली: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं. जिनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में सुहाना खान ने एक इमेज पोस्ट की, जिसमें वो हरे रंग के कपड़ों में दिख रही हैं और उसमें सफेद डिजाइन के साथ ब्लैक शैडो दिया हुआ है. इस कपड़े ने सुहाना की सुंदरता को चार चांद लगा दिया है. इस ड्रेस के साथ सुहाना के खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे है.

तस्वीर में सुहाना का स्टाइल वाकई लाजवाब है. सुहाना खान ने इमेज के साथ दिलचस्प कैप्शन लिखा है. उन्होने लिखा, ‘मैं इसे इतना ज्यादा देखूं कि इससे नफरत होने लगे उससे पहले मैं इसको पोस्ट कर दूंगी.’ इस कैप्शन पर यूजर्स अलग अलग रिएक्शन और कमेन्ट कर रहे हैं. फैंस ही नहीं बल्कि सुहाना के दोस्त भी इस पर कमेंट कर रहे हैं. सुहाना की यह पोस्ट वाकई सामने वाले को रोक देने वाली है. उनकी आंखें, हाथ और बैठने के साथ शांत स्वभाव इस इमेज को और भी प्यारा बना रहे हैं.

बता दें कि शाहरुख खान की बेटी अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी जानी जाती हैं. सुहाना खान अमेरिका में पिछले साल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग की पढ़ाई कर रही थी जो अब पूरी हो चुकीी है. उन्होंने इंग्लैंड के आर्डिंगली कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. इसके साथ ही सुहाना को लिखने का बहुत शौक है. सुहाना बहुत अच्छा लिखती हैं. अपने लेखन के द्वारा उन्होंने Katha National Story प्रतियोगिता में पुरस्कार भी जीता है.

यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना क्या है?

Source link

Advertising