मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फोन चार्ज करते समय रहें सर्तक, आपके साथ भी हो सकती है ये घटना!

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप अठरबांकी इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। ओडिशा में चार्ज करते समय मोबाइल फोन फटने से एक युवक की मौत हो गयी।

फोन चार्ज करते समय रहें सर्तक, आपके साथ भी हो सकती है ये घटना!

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप अठरबांकी इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। ओडिशा में चार्ज करते समय मोबाइल फोन फटने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक का नाम कुना प्रधान के तोर पर हुआ है। युवक नयागढ़ जिले के रानपुर गांव का निवासी था।

विज्ञापन
192999832 cellphoneblast 1200x900

कुना पिछले दो महीनों से जगन्नाथ ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में एक मंदिर के निर्माण में श्रमिक के तौर पर कार्य कर रहा था. घटना के समय वह अपना मोबाइल फोन चार्ज में लगा सो गया था. रात में किसी समय मोबाइल फोन फट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : ये हैं वो 5 तरीके है, जिनसे हैकर्स चुराते हैं आपके पैसे, इस तरह रहें सतर्क

पुलिस ने भी जांच के दौरान यह बताया गया की यह अप्राकृतिक मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कार्यवाई के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर वैज्ञानिकों की टीम को भी भेजा गया है। मौके से साक्ष्य एकत्रित किए. विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घटना एक्सिडेंटल थी या नहीं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →