भारत के कुछ ऐसे खास व्यंजन जिनके बारे में आपको भी नहीं पता होगा !

737

हर राज्ये का अपना एक प्रचलित व्यंजन होता है, हैदराबाद की बिरयानी , चेन्नई मशहूर है इडली और डोसा के लिए और वही पंजाब के मक्के की रोटी और सरसों के साग के क्या कहने। आज आप सभी को रूबरू करते है इन्हे कुछ खास व्यजनों से। तो चलिए आज जानते है भारत के कुछ ऐसे राज्यों की फेमस डिश के बारे में।

बंगालझिंगे आलू पोश्तो
बंगाल अपनी मिठास के लिए जाना जाता है। बंगाल के भाषा में जितनी मिठास है उतना ही स्वादिष्ट वह का खाना झिंगे आलू पोश्तो वह की फेमस डिश में से एक है। इसमें गिलकी या तुरई के इस्तेमाल से डिश तैयार की जाती है। आलू और खसखस के दानों को मिलाकर यह डिश तैयार होती है। इसे चावल या रोटी के साथ खाते हैं। इसमें सरसों के तेल का ख़ास इस्तेमाल होता है और टेस्ट लाजवाब है। अगर किसी बंगाली के प्लेट में आलू पोश्तो न हो तो उसकी प्लेट खली लगती है।

कर्नाटक – मैसूर मसाला डोसा

कर्नाटक के मैसूर मसाला डोसा घर घर में प्रचलित है। मैसूर मसाला डोसा डोसे का ही एक रूप है। इसके साथ चटनी परोसी जाती है और ऊपर एक पेस्ट लगाया जाता है। खस्ता डोसे के साथ लाल चटनी और उबले आलू बढ़िया टेस्ट देते हैं। सांभर और नारियल चटनी के साथ यह टेस्टी बन जाता है।

छत्तीसगढ़ – चीला
छत्तीसगढ़ का खाना काफी हद तक नार्थ इंडिया के खाने से प्रभावित है। वह की फेमस डिश है चीला है। यहां की फेमस डिश चीला चीला चावल और उड़द की दाल से बनाता है। नाश्ते के रूप में लिया जाने वाला चीला हरी चटनी के साथ परोसा जाता है।

गुजरात – थेपला
गुजरात का कोई भी मौक़ा हो थेपला खुशियां और स्वाद बढ़ने का काम बखूबी करता है। चने के आटे, गेहूं के आटे, ताजी मैथी और मसलों से थेपला बनता है। ताजे दही, अचार और छंदो के साथ थेपला खाया जाता है। कभी कभी थेपले पालक, मूली के उपयोग से भी बना लिए जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश – धाम
हिमांचल प्रदेश की प्रचलित डिश के बारे में बहुत काम लोग जानते है। धाम हिमांचल की फेमस डिश में से एक है। इसमें दाल, राजमा, चावल, दही, बूर की कढ़ी और गुड को एक थाली में सजाकर धाम तैयार होता है। इसे त्योहारों का हिस्सा हमेशा बनाया जाता है। इसे चखने के लिए आप हिमाचल फेस्टिवल के दौर में पहुंचे।

यह भी पढ़ें : नारियल से किये जातें हैं ऐसे टोटके जिससे होता है सभी समस्याओं का समाधान