नारियल से किये जातें हैं ऐसे टोटके जिससे होता है सभी समस्याओं का समाधान
हिन्दू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना गया है। चाहे कोई पूजा हो या उद्घाटन हर जगह नारियल की जरूरत पड़ती है। लोग शुभ कामों में नारियल का उपयोग करते हैं।
हिन्दू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना गया है। चाहे कोई पूजा हो या उद्घाटन हर जगह नारियल की जरूरत पड़ती है। लोग शुभ कामों में नारियल का उपयोग करते हैं। वेद और पुराणों में भी नारियल के गुणों के बारें में बताया गया है। हिन्दू में धर्म में हर पेड़ की अपनी अलग महत्ता बतायी गयी है।
वैसे तो नारियल का प्रयोग जीवन के कई चीज़ों में भी किया जाता है। नारियल का तेल भी बनता है, इसकी चटनी भी बनती है। यह ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है इसलिए इसे श्रीफल भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन और मिनरल्स के अलावा सभी पोषक तत्व मौजूद होते है।
व्यापार में लाभ हेतु नारियल का उपयोग
अगर किसी भी व्यक्ति को व्यापर में हानि हो रही हो तो उसे गुरुवार के दिन एक नारियल लेकर इसे सवा मीटर पीले कपड़े में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ सवा पाव मिठाई के साथ इसे किसी विष्णु मंदिर में अपन संकल्प के साथ चढ़ा दें। ऐसा करने से जरूर व्यापार में लाभ मिलेगा।
कर्ज से छुटकारा पाने में नारियल का महत्त्व
अगर किसी व्यक्ति पर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया हो उसे नारियल पर चमेली का तेल मिला हुआ सिन्दूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनायें। लड्डू अथवा गुड़ चना के साथ हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में इसे चढ़ा दें। कर्ज से छुटकारा जल्द मिल जाएगा।
इसके अलावा शनिवार के दिन अपनी जितनी लम्बाई का काला धागा लेकर नित्य कर्म करने के बाद उसे नारियल में लपेट दें और इसकी विधिवत पूजा करके इस नारियल को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। कर्जों से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
धन इकठ्ठा करने में नारियल का उपयोग
अगर धन इकठ्ठा करने चाहते हो या पास में आया हुआ पैसा नहीं रुकता है तो इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में जटावाला नारियल गुलाब, कमल की पुष्पमाला, सवा मीटर गुलाबी सफ़ेद कपड़ा, सवा पाव चमेली, दही, एक जोड़ा जनेऊ के साथ लक्ष्मी माँ को इसे चढ़ाएं। ततपश्चात लक्ष्मी माँ की कपूर और देसी घी से आरती करें और श्री कनकधारा मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धन से जुडी समस्या छू मंतर हो जाएगी।
यह भी पढ़े: जानिए साल 2020 में इतनी छुट्टियां पड़ेंगी ये है पूरी लिस्ट
बीमारी और परेशानी
अगर आपके परिवार पर कोई परेशानी है या कोई बीमारी से परेशान है तो इसके निवारण के लिए एक साबुत नारियल लेके उसे 21 बार वारकर किसी देवस्थान की आग में डाल दें। यह उपाय मंगलवार और शनिवार के दिन करना चाहिए। इसे कम से कम 5 बार करना चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होंगी।



