रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यहां निकली हैं सिपाहियों की भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे नौजवानों के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) सुनहरा मौका लेकर आया है। दरअसल, SSB ने 150 के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

यहां निकली हैं सिपाहियों की भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे नौजवानों के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) सुनहरा मौका लेकर आया है। दरअसल, SSB ने 150 के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता:

जो भी उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे 10वीं पास होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया:

योग्य उम्मीदवारों का चयन दो तरीकों से हो सकता है। एक तो लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार के जरिए।

सैलरी:

जिन उम्मीदवारों का चयन इस नौकरी के लिए हो जाएगा, उन्हें 21,700 - 69,100 रूपये सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन:

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें और इसे 12/08/2019 से पहले निम्नलिखित पते पर भेज दें। अभ्यर्थी को अंतिम तिथि से पहले उपर्युक्त पते पर पासपोर्ट आकार की तस्वीर, शैक्षिक प्रमाणपत्र, और अन्य प्रासंगिक प्रमाणपत्रों की संलग्न प्रतियों के साथ आवेदन भेजना होगा।

पता- भारत के महानिदेशक कार्यालय, गृह मंत्रालय सशस्त्र सीमा बल का कार्यालय, फोर्स हेड क्वार्टर ईस्ट ब्लॉक-वी, आरके पुरम, नई दिल्ली पिन -110066

ये भी पढ़ें: सुधीर चौधरी पर टीएमसी सांसद ने दर्ज कराया केस, जानिए पूरा मामला

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →