बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बेखौफ बदमाश फिल्मी अंदाज में पुलिसकर्मियों के साथ कांड कर हुए फरार

उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. आये दिन कोई ना कोई घटना होती ही रहती है.

बेखौफ बदमाश फिल्मी अंदाज में पुलिसकर्मियों के साथ कांड कर हुए फरार

उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. आये दिन कोई ना कोई घटना होती ही रहती है. बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है और पुलिस इन बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम हो जाती है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में सामूहिक हत्याकांड का बबाल अभी थमा ही नहीं था कि संभल में बेखौफ बदमाशों ने हमला बोल दिया.

विज्ञापन


बता दें कि कैदियों को ले जा रही पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया. इस दौरान बदमाशों ने गोलीयां चलाना शुरू कर दिया, इसी बीच 3 कैदियों को भी छुड़ाकर ले गए. इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए.


यह सब कर बदमाशों ने यूपी की पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. दरअसल चंदौसी अदालत में पेशी के बाद कैदियों से भरी पुलिस वैन मुरादाबाद लौट रही थी. वहीं गाड़ी में हथियार बंद पुलिसकर्मी तैनात थे. जब पुलिस वैन संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से होकर गुजर रही थी. तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.

imgpsh fullsize anim 33 1

तीन कैदियों को भगा ले जाने की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है. इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल दोनों मृत पुलिसकर्मियों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैदियों और बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढे़ें : जंगल ले जाकर लड़की के साथ 5 लडकों ने की दरिंदगी


वहीं दूसरी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सिपाहियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. हालांकि दोनों ही मामलों में हर बार की तरह पुलिस ने इस मामले में यहीं कहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →