शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जेटली ने जीएसटी का किया कबाड़ा, बर्खास्त करें पीएम- यशवंत

जीएसटी को लेकर बीजेपी को न सिर्फ विपक्ष से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है बल्कि खुद के नेताओं के भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

जेटली ने जीएसटी का किया कबाड़ा, बर्खास्त करें पीएम- यशवंत
जीएसटी को लेकर बीजेपी को न सिर्फ विपक्ष से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है बल्कि खुद के नेताओं के भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी को लेकर अर्थव्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े किये जा रहे है, और ये सवाल खुद बीजेपी के ही पूर्व वित्तमंत्री ही उठा रहे हैं। आइये खबर पर एक नजर डालते हैं.... यशवंत सिन्हा जोकि अटल बिहारी की सरकार के वित्तमंत्री रह चुके हैं। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा पहले भी बीजेपी पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर बड़ा हमला बोल चुके है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि अर्थव्यवस्था पर पिछले कई महीनों से महाभारत छिड़ी हुई है, जिसका जवाब देने के लिए खुद जेटली को सामने आना पड़ा था। जेटली ने जीएसटी का किया कबाड़ा, बर्खास्त करें पीएम- यशवंत जेटली पर हमला बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि जेटली ने जीएसटी को कबाड़ा कर दिया। इतना ही नहीं, सिन्हा ने कहा कि जेटली ने जीएसटी में जरा भी दिमाग नहीं लगाया, इसीलिए पीएम मोदी को चाहिए कि उन्हें तुरंत बर्खास्त कर दें। मैंने बैठकर बजट नहीं पेश किया है.... आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने जेटली के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें जेटली ने कहा था कि यशवंत सिन्हा इस उम्र में नौकरी खोज रहे है, जिसके जवाब में सिन्हा ने कहा कि मैने औरो की तरह बैठकर बजट नहीं पेश किया है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →