रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सपा ड्रामा: दशहरा बाद करेंगे शिवपाल धमाका?

यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले ही समाजवादी पार्टी का ड्रामा पार्ट शुरू हो गया था, जोकि अभी भी जारी है।

सपा ड्रामा:  दशहरा बाद करेंगे शिवपाल धमाका?
यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले ही समाजवादी पार्टी का ड्रामा पार्ट शुरू हो गया था, जोकि अभी भी जारी है। यूपी विधानसभा चुनाव के आसपास अखिलेश के हाथों में पार्टी की कमान आ गई थी, जिसके बाद से ही अखिलेश के चाचा शिवपाल के हाथ से सपा पार्टी बिल्कुल निकल गई। सपा में चल रही लड़ाई की वजह से सपा पार्टी हाल ही में टूटने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर मुलायम सिंह पलट गये और सपा टूटने से बच गई, लेकिन मुलायम के इस फैसलें से शिवपाल नाराज हो गये और अब दशहरा बाद शिवपाल बड़ा धमाका कर सकते है। आइये खबर पर नजर डालते है.... चाचा-भतीजे की लड़ाई में पहले भी भतीजे को ही जीत मिली थी और अब एक बार फिर से भतीजे ने बाजी मार ली। जी हाँ, हाल ही में खबर आई थी कि मुलायम सिंह शिवपाल के साथ मिलकर नई पार्टी बनाएंगे, और तब शिवपाल अखिलेश को मात दे पाएंगे, लेकिन मुलायम ने शिवपाल के बनी बनाई स्क्रिप्ट पर पानी फेरते हुए ये ऐलान कर दिया कि वो कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे। मुलायम के इस फैसलें के बाद शिवपाल ने भी एक फैसला लिया है।शिवपाल अकेले ही लड़ेगे अपनी लड़ाई... आपको बता दें कि शिवपाल अब मुलायम के आसरें नहीं रहने वाले है। जी हाँ, शिवपाल सिंह अब अपना दूसरा रूप दिखाएंगे। खबर ये है कि शिवपाल दशहरे के बाद औऱ दिवाली के पहले बड़ा कदम उठा सकते है, जिससे अखिलेश को मात दे पाएं। दरअसल, शिवपाल अपनी राजनीति में एक अलग पहचान बनाना चाहते है, जिसकी वजह से वो अभी तक मुलायम के कंधे पर बंदूक रखकर अखिलेश पर वार करते नजर आ रहे थे, लेकिन मुलायम ने जब उनकी उम्मीद तोड़ी तब उन्होंने खुद के भरोसे ही अपनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है और अखिलेश को राजनीति में मात देने के लिए तैयारी कर रहे है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले बड़ा बंब फोड़ कर शिवपाल बड़ा धमाका करने वाले हैं। बहरहाल, शिवपाल का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। हालांकि शिवपाल का अगला कदम क्या होगा, ये तो दशहरें के बाद ही पता चलेगा।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →