शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस थामेंगे 'कांग्रेस का हाथ', पटना साहिब से रविशंकर के ख़िलाफ़ लड़ सकते हैं चुनाव

शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में शामिल होने की तस्वीर साफ़ हो गई है। वह 6 अप्रैल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस थामेंगे 'कांग्रेस का हाथ', पटना साहिब से रविशंकर के ख़िलाफ़ लड़ सकते हैं चुनाव

शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में शामिल होने की तस्वीर साफ़ हो गई है। वह 6 अप्रैल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ऐसी भी ख़बरें हैं कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से केन्द्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के ख़िलाफ़ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। फ़िलहाल, शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब संसदीय सीट से मौजूदा सांसद हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले अब लगभग तय हो गया है कि बीजेपी के बाग़ी नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित के लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है।

Politics 21

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न लंबे वक़्त से भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बग़ावती तेवर अपनाए हुए थे जिसके कारण बीजेपी ने उन्हें पटना साहिब से टिकट नहीं दिया था। उनका टिकट काटते हुए बीजेपी ने इस सीट से वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकार प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। अब इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर शत्रुघ्न का चुनाव लड़ना लगभग पक्का माना जा रहा है क्योंकि वह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि कुछ भी हो जाए, इसी सीट से चुनाव लड़ूंगा।

Congress party
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →