सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अर्थव्यवस्था मुद्दा: बात निकली है तो दूर तलक जाएगी- शत्रुघ्न सिन्हा

देश में चल रही मंदी को लेकर अब दिग्गज नेता एक दूसरे के सामने आ रहे है।

अर्थव्यवस्था मुद्दा: बात निकली है तो दूर तलक जाएगी- शत्रुघ्न सिन्हा
देश में चल रही मंदी को लेकर अब दिग्गज नेता एक दूसरे के सामने आ रहे है। अब तक तो बीजेपी के लिए सिर्फ विपक्ष की मुसीबत था, लेकिन अब तो उन्ही के पार्टी के कुछ दिग्गज नेता उनके लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। आपको याद दिला दें कि यशवंत सिन्हा द्वारा जीडीपी पर उठाये गये सवालों की वजह से एक बार फिर से जीडीपी का मुद्दा गरमा गया है। जी हाँ, आपको बता दें कि यशवंत द्वारा जेटली पर आरोप लगाने के बाद जेटली खुद सामने आकर जबाव दिया, लेकिन बात यही नहीं थमी, अब तो ये मुद्दा धीरे धीरे जुबानी जंग में तब्दील हो रहा है। आइये आपको बताते है कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों कहा कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी? आपको याद दिला दें कि पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों से मोदी सरकार टेंशन में आ गई है। यशवंत सिन्हा के सवालों को जेटली गलत बता चुके है, लेकिन बीजेपी के शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को यशवंत सिन्हा का समर्थन तो किया ही था, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है। शत्रुघ्न ने किया यशवंत का समर्थन..... आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि अर्थव्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए अब खुद पीएम मोदी को जनता और मीडिया के सामने आना चाहिए। इतना ही नहीं शत्रुघ्न ने आगे कहा कि पीएम को एक प्रेस कान्फ्रेंस बुलानी चाहिए, ताकि पता लगे कि पीएम मध्यम वर्गीय लोगों की फिक्र करते हैं या नहीं।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →