गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शरद यादव बन सकते है बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

दिल्ली के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव का इंतेज़ार सबको है। बिहार में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही।

शरद यादव बन सकते है बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

दिल्ली के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव का इंतेज़ार सबको है। बिहार में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही। इसी तैयारी के सन्दर्भ में पटना में महागठबंधन ने बैठक की गई। मीटिंग में जो तय हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। महागठबंधन के नेताओं ने राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है और शरद यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग पेश की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को जो बैठक हुई, उसमें महागठबंधन के तीन दलों के नेता जीतन राम मांझी (HAM), उपेंद्र कुशवाहा (RLSP) और मुकेश साहनी (VIP) ने पटना में लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की. इस बैठक के लिए कांग्रेस या आरजेडी के किसी नेता को शामिल नहीं किया गया।

महागठबंधन के कई नेता इस बात को लेकर नाराज हैं कि आरजेडी ने एकतरफा फैसला करते हुए तेजस्वी को महागठबंधन का नेता और मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर रखा है. उनका कहना है कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने को लेकर महागठबंधन के किसी भी दल से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया।

गौरतलब है कि एक ओर महागठबंधन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है तो दूसरी ओर RJD ने भी कैंपेन की रफ्तार बढ़ा दी है. लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें नए कैंपेन को दिखाया गया. RJD ने ‘तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार’ का कैंपेन शुरू किया है, जिसमें तेजस्वी के चेहरे का इस्तेमाल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : बालिका गृहकांड में आरोपी ब्रजेश ठाकुर को मिली उम्रकैद

बिहार में चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है और सभी पार्टी इसमें जुट गई है। RJD ने अपनी चुनावी -प्रचार को शुरू कर दिया। बिहार में बीते दिन पोस्टर वॉर भी देखने को मिला, जिसमे JDU और RJD ने पोस्टर जारी करते हुए एक दूसरे के काम की समीक्षा करते हुए निचा दिखाया।

विषयबिहार
Sadhna Sharma

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →