मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 21 नवम्बर 2020 शनिवार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 9-48 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- श्रवण नक्षत्र सुबह 9-54 बज तक रहेगा फिर…

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 21 नवम्बर 2020 शनिवार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 9-48 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- श्रवण नक्षत्र सुबह 9-54 बज तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- ध्रुव योग अगले दिन सुबह सूर्योदय पूर्व 6-02 बजे तक रहेगा- चंद्रमा मकर राशी में रात 10-26 बजे तक रहेगा फिर कुम्भ राशी में प्रवेश करेगा साथ ही पंचक भी शुरू हो जायेगे- आज का राहुकाल सुबह 9-43 बजे से 11-03 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-02 बजे से 12-45 बजे तक रहेगा- द्विपुष्कर योग सुबह 9-54 बजे से रात 9-48 बजे तक रहेगा- सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग सुबह सूर्योदय से दिन में 9-54 बजे तक रहेगे- आज सुरोदय सुबह 7-01 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-46 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा हालाँकि काम करने को तो कुछ ख़ास नहीं होगा लेकिन फिर भी व्यस्तता अधिक रहेगी | कुछ जरुरी सामान भी आप भूल सकते है | किसी का इंतज़ार भी आपको रहने वाला है |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कुछ नया कर सकते है और वैसे तो आज आपके दिमाग में काफी कुछ नए नए विचार आते और जाते रहेगे | मित्र भी आपसे काफी सलाह मशवरा करने वाले है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है अगर आपके पास किसी की कोई धरोहर है तो आज संभलकर रखे नहीं तो कुछ भी हो सकता है | बात ही बात में कोई बात भी न बिगड़े इस बात का ख्याल रखे | शांति से दिन बिताना है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन खास दिन है अगर आप किसी के सामने प्रेम प्यार का इजहार करना चाहते है तो कर सकते है और नए सम्पर्क बना सकते है | शादी विवाह की भी बात कर सकते है | चांदी के व्यापारियों को लाभ होगा |

rashifal 1

सिंह- आपके लिए आज का दिन मन में कलेश भी पैदा कर सकता है क्युकी आज नक्षत्रो की गणना में कुछ खोने का योग बना है और इसका कारन बनेगा आपकी लापरवाही या किसी पर अत्यधिक भरोसा |

कन्या- आपके लिए आज का दिन संतोषजनक है अगर किसी रुके अटके काम को आप शुरू करे तो जल्दी ही वो पूरा भी हो जायेगा | बच्चो की तरफ से खुश खबरी भी मिलेगी | आय के नए रस्ते मिलेगे और धनदायक दिन भी है |

तुला- आपके लिए आज का दिन थोडा कठिनाई से भरा हो सकता है | यात्रा को बिलकुल टालना ही ठीक रहेगा | नजदीकी लोग ही आपके लिए बाधा उत्पन्न करेगे | आपको कुछ काम टालने भी पड़ सकते है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अनेक अच्छे अवसर लेकर आया है सबसे पहले तो आप किसी खास गुप्त मिशन को पूरा करने में आज सफलता प्राप्त कर लेगे | आपको आज समान भी प्राप्त होगा | धन के मामले में कुछ रुकावट रहेगी |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा ही जायेगा ऐसा सिर्फ अनुमान है क्युकी इस नक्षत्र के कारन आपको लाभहानी दोनों का बराबर सामना करना पड़ता है | पैसे की कीमत समझकर बचाए | नया धन भी मिलेगा |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है सभी काम आप आसानी से बना लेंगे घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है | काफी खुश महसूस करेगे | घुमने फिरने भी शाम को जा सकते है | आय बढ़ेगी |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है थकान महसूस होगी स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ हो सकती है | फालतू के खर्च से परेशानी बढ़ सकती है | मानसिक अशांति अनुभव में आएगी |

मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ और पराक्रम वर्द्धि वाला दिन है होटल व्यवसायीयो को बहुत लाभ होगा | आनाज के व्यापारी भी अब आगे इसी शुक्ल पक्ष में बड़ा लाभ भी मिलेगा | धन और मित्र दोनों मिलेगे |

यह भी पढ़े: जाने पश्चिम बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष के नामों की लिस्ट?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →