मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

संजय राउत: 'महाराष्ट्र में बन गयी सरकार अब गोवा में भी होगा चमत्कार'

महाराष्ट्र में भाजपा के साथ अपनी तीन दशक की साझेदारी को समाप्त करने और अपने वैचारिक विरोधियों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन…

संजय राउत: 'महाराष्ट्र में बन गयी सरकार अब गोवा में भी होगा चमत्कार'

महाराष्ट्र में भाजपा के साथ अपनी तीन दशक की साझेदारी को समाप्त करने और अपने वैचारिक विरोधियों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक सरकार बनाने के बाद शिवसेना अब पड़ोसी राज्य गोवा में भाजपा की आंखों में धूल झोंकना चाह रही है।

विज्ञापन

शिवसेना के चिंतक और सामना के संपादक संजय राउत, जो भाजपा के खिलाफ शिवसेना के विद्रोह के चेहरे के रूप में उभरे हैं, शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मचाई जब उन्होंने गोवा में प्रमोद सावंत सरकार को गिराने के बारें में हिंट दिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शपथ लेने के 12 घंटे बाद राउत ने कहा, "महाराष्ट्र के बाद यह गोवा है, और फिर हम अन्य राज्यों में जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।"

राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हटाने के लिए विजय सरदेसाई की गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार थी। उन्होंने संकेत दिया कि गोवा में एक "चमत्कर" होगा।

मजेदार बात यह है कि शिवसेना के पास वर्तमान गोवा विधानसभा में कोई विधायक नहीं है।

2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस गोवा में अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। कांग्रेस ने वहाँ 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतीं। लेकिन भाजपा ने कम सीट होने के बावजूद सरकार बना ली। कांग्रेस ने फिर भाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 69 साल पुरानी वीर गाथा को सलाम

इस साल जुलाई में, कांग्रेस के 10 विधायकों सहित नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर के भाजपा में विलय के बाद भाजपा ने गोवा विधानसभा के अपने प्रभुत्व को सील कर दिया।

आपको बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पार्रिकर की मृत्यु के बाद चुनाव हुआ था।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →