शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पुलवामा के वीर शहीदों को देश का नमन

14 फरवरी का दिन देश के काले पन्नों पर दर्ज है यह वही भीषण दिन था जब हमारे देश की शान , हमारे जवान पाकिस्तान की नापाक करतूत का शिकार बन गए, पिछले साल इसी दिन…

पुलवामा के वीर शहीदों को देश का नमन

14 फरवरी का दिन देश के काले पन्नों पर दर्ज है यह वही भीषण दिन था जब हमारे देश की शान , हमारे जवान पाकिस्तान की नापाक करतूत का शिकार बन गए, पिछले साल इसी दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक गाड़ी बम से लैस थी और CRPF के काफिले से टकरा गई। इसके बाद हुए धमाके में 40 जवान शहीद हो गए। आज का भयानक दिन कोई भी नहीं भूल सकता है।

विज्ञापन

इस नापाक करतूत की जिम्मेदारी लेते हुए पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म
ने यह कबूला की पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे उसका हाथ था। एक गाड़ी बम से लैस होकर आई और CRPF के काफिले से टकरा गई. इसके बाद हुए धमाके ने 40 जवानों शाहिद हो गये। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश शहीद जवानों को सलाम कर रहा है।

पुलवामा के वीर शहीदों को देश का नमन

भारत भी कहा चुप रहने वाला था, उसने भी आपने जवानो के साथ हुई दर्दनाक घटना का बदला लेते हुए। 100 घंटे के अंदर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश के स्थानीय आतंकी कामरान को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद कुछ ही दिन बाद 27 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था। इसके अलावा उन आतंकियों का भी खात्मा कर दिया गया, जिनका नाम पुलवामा के आतंकी हमले से जुड़ा था. इनमें आदिल अहमद डार, मुदसिर खान, कामरान और सज्जाद भट्ट जैसे नाम शामिल थे।

यह भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर में होंगे पंचायत उपचुनाव,तारीखों का हुआ ऐलान

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है. आज हर एक देशवासी की आँखे नम हो जाती है जब वो पुलवामा में हुए आतंकी हमले को याद करते है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →