मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यूपीएसी की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से की हत्या

दिल्ली के वजीराबाद में एक छात्र यूपीएसी की तैयारी कर रहा था. जिसे चाकू मारकर बड़ी ही बेरहमी से मार दिया.

यूपीएसी की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से की हत्या

दिल्ली के वजीराबाद में एक छात्र यूपीएसी की तैयारी कर रहा था. जिसे चाकू मारकर बड़ी ही बेरहमी से मार दिया. ये घटना आज सुबह 4 बजे की है, जब युवक दुकान में चाय पीने के लिये गया था, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और छीना झपटी की कोशिश की, उसने जब इसका विरोध करना चाहा तो उसे मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 30

बता दें कि युवक की पहचान अलीगढ़ निवासी शिवकांत यादव के रूप मे हुई है. युवक के दोस्त का कहना है कि हादसे के बाद उसके पास फोन आया था शिवकांत को चाकू से मार दिया है, जिसके बाद उसके दो दोस्त भागते हुए मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में शिवकांत को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी नाजुक हालत को देखकर डाक्टरों ने फोर्टिस अस्पताल के लिए भेज दिया. जहां पर शिवकांत की इलाज के दौरान ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद शिवकांत के दोस्तों ने पुलिस और उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी.

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिस जगह बदमाशों ने सुबह के वक्त शिवाकांत को चाकू मारा, वहां पर कोई नहीं था जिससे बदमाशों की पहचान हो सके. लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना जरूर है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृतक स्टूडेंट के परिजनों को सौंप दिया है और मामले की तफतीश में जुटी है.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →