रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तमिलनाडु में हुए सड़क हादसे में 19 लोगों की जान गई

तमिलनाडु से दिल दहलाने वाली खबर सामने आरही है, तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर में सड़क हादसे में करीबन 19 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में हुए सड़क हादसे में 19 लोगों की जान गई

तमिलनाडु से दिल दहलाने वाली खबर सामने आरही है, तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर में सड़क हादसे में करीबन 19 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दे कि मरने वालो में 14 पुरुष और 5 महिला के रूप में पुष्टि हुई है। साथ ही 20 से अधिक लोगो की घयाल होने की भी खबर आई है। यह हादसा सुबह 4.30 बजे हुआ है। बस में लगभग 48 यात्री मौजूद थे। बचावकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगो को बचने की मुहीम जारी है।

विज्ञापन
N4S Hindi 04

बस कर्नाटक के बेंगलुरु से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। ट्रक कोयम्बटूर-सलेम हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही थी। अविनाशी टाउन के उप तहसीलदार के मुताबिक अविनाशी शहर के पास बस और ट्रक की टक्कर में शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही यह भी खबर आ रही है की केरल के परिवहन मंत्री ए के ससीन्द्रन के मुताबिक केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए है और केएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक इस घटना की पूरी जांच करेंगे और और एक डिटेल्ड रिपोर्ट पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें : क्या है देश में बढ़ती मानव तस्करी की सच्चाई ?

इसी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के और से यह भी निर्देश जारी किया गया है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। मृतकों की पहचान के भी प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। पीड़ितों को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया गया है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →