दिसंबर 2020 में उत्तर प्रदेश में सरकारी पदों पे भर्ती की जानकारी?
UP Vidhan Sabha Bharti 2021 – उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने ग्रुप बी एवं सी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु विज्ञापन जारी किया है।
UP Vidhan Sabha Bharti 2021 – उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने ग्रुप बी एवं सी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु विज्ञापन जारी किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा यूपी विधान सभा भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती 2020-21 के तहत कुल 87 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें सम्पादक, प्रतिवेदक, समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी, व्यवस्थापक, शोध एवं सन्दर्भ सहायक, सूचीकार और सुरक्षा सहायक (पुरुष एवं महिला) के पद शामिल है।
इच्छुक एवं निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थी इस उत्तर प्रदेश विधानसभा भर्ती 2020-21 के लिए विभाग (UPLAS) की अधिकृत वेबसाइट (www.uplegisassembly.gov.in) के माध्यम से 08 दिसंबर 2020 से 07 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस यूपी विधान सभा रिक्रूटमेंट 2021 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ ग्रेजुएशन/ प्रासंगिक डिसिप्लिन में डप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2020 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पोस्ट-वाइज आयु सीमा के लिए अधिकारी विज्ञापन देखें।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस यूपी विधान सभा सचिवालय भर्ती 2020 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा एवं मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग) माध्यम अथवा SBI चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN/ OBC/ EWS के लिए : ₹ 950/-
यूपी के SC / ST वर्ग के लिए : ₹ 850/-
दिव्यांगजन (PWD) के लिए : ₹ 50/- (केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क )
यूपी विधान सभा भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी विधान सभा रिक्रूटमेंट 2021 में अप्लाई करने के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय (UPLAS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.uplegisassembly.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Vidhan Sabha Bharti 2020-21 – महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि : 08 दिसंबर 2020.
ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 07 जनवरी 2021.
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि : 07 जनवरी 2021.
ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि : 07 जनवरी 2021.
यह भी पढ़े:बिहार पुलिस भर्ती का फॉर्म कब तक रहेगा?



