जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 31 अगस्त 2020 सोमवार- भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि सुबह 8-48 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- श्रवन नक्षत्र दोपहर 3-04 बजे तक…
आज दिनांक 31 अगस्त 2020 सोमवार- भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि सुबह 8-48 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- श्रवन नक्षत्र दोपहर 3-04 बजे तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- शोभन योग दोपहर 1-23 बजे तक रहेगा- तैतिल करण सुबह 8-48 बजे तक रहेगा- चंद्रमा मकर राशी में कल सुबह सूर्योदय पुर्व 3-48 बजे तक मकर राशी में रहेगा फिर कुम्भ राशी में प्रवेश करेगा और कुम्भ राशी में आटे ही पंचक भी शुरू हो जायेगे- आज का राहुकाल सुबह 7-53 बजे से 9-28 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-13 बजे से 1-03 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 3-04 बजे तक रहेगा- रवियोग दोपहर 3-04 बजे से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-17 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-58 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है समय पर लोगो का साथ मिलेगा लेकिन एक बात का ध्यान भी रखना पड़ेगा की अपने मन की बात किसी से न कहे नहीं तो आप देखते रहेगे और वो करके दिखा देगा
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है निजी हित के कामो पर विशेष ध्यान दे पिछले दिनों अगर कोई हानि हुई है तो आज उसकी भरपाई हो जाएगी | मित्रो से नाराज़गी भी मिटेगी और धन मिलेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ही बैचेनी से भरा बीतेगा मन में अशांति का भाव रहेगा | किसी से आज बिना मतलब कहा सुनी हो सकती है | एक काम आप पूरा करने की कोशिश करेगे तो दुसरे में कोई विध्न उत्पन्न हो सकता है |
कर्क- आपके लिए आजका दिन अच्छा है | मेल मिलाप बढाने में कामयाब हो जायेगे और अगर यह मेल मिलाप किसी अपोजिट सेक्स के साथ हो तो सफलता मिलने के योग पुरे है | साझेदारी में लाभ मिलेगा |

सिंह- आपके लिए आज का दिन ठीक है काम करने में आनंद महसूस करेगे और अगर आपको कुछ दिक्कत महसूस हो तो आपके मित्र मदद के लिए भी तेयार रहेगे | बस आपको आज आलस से दूर रहना है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ है | आपको नए काम की आज से शुरुवात करने की शायद सुविधा न मिले लेकिन कल हो जायेगा | आप किसी भी प्रकार की समस्या से आसानी से निपट सकते है |
तुला- आपके लिए आज का दिन थोडा विपरीत है अगर आप हर बात को सोच समझकर बाद में कोई निर्णय करेगे तो हानि से बचेगे और नए काम को भी दो दिन टालना ठीक रहेगा |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि काम की अधिकता में कुछ खास काम छुट सकते है लेकिन फिर भी दिन सफलता से भरा होने के कारन लाभ में ही रहेगे | यात्रा का लाभ मिलेगा

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है धन की सुविधा मिलेगी धन का उपयोग आप परमार्थ के कामो में भी कर सकते है | मित्रो का और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा | आपको आज नए काम शुरू नहीं करने है |
मकर- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ है सभी काम समय पर बनते चले जायेगे और धनलाभ का भी दिन है आर्थिक स्थति में मजबूती आएगी | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |
कुम्भ- आपके लिए आजका दिन ठीक नहीं है आर्थिक बोझ बढेगा और किसी निकट के व्यक्ति से भी आज अनबन हो सकती है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और उधार लेन देन से बचे | स्वास्थ्य का ध्यान रखे |
यह भी पढ़ें :रुद्राक्ष माला में 108 दाने से जप की क्या मान्यता है?
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक दिन है आर्थिक कठिनाइयो का दौर खत्म होगा और नए रस्ते भी खुलेगे | मित्रो और परिवार का साथ भी मिलेगा | अपने काम पर ध्यान दे लाभ मिलेगा |



