रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राम रहीम ने मुझे पैसों का लालच दिया था- मॉडल

राम रहीम रेप के मामलें में जेल में सजा काट रहा है। ऐसे में राम रहीम को लेकर अब नई-नई बातें सामने आ रही है।

राम रहीम ने मुझे पैसों का लालच दिया था- मॉडल
राम रहीम रेप के मामलें में जेल में सजा काट रहा है। ऐसे में राम रहीम को लेकर अब नई-नई बातें सामने आ रही है। एक के बाद एक नये खुलासें भी राम रहीम को लेकर नजर आ रहे है। इन खुलासों में सच्चाई है या फिर बात निकली है तो दूर तक जाने वाली बात पर ही तमाम बाते सामने आ रही है। खैर, ये तो एक अलग मसला है। आइये खबर पर एक नजर डालते है। आपको बता दें कि मॉडल मरीना कुंवर ने राम रहीम और हनीप्रीत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जी हाँ, मरीना ने राम रहीम और हनीप्रीत पर गंभीर आरोप लगाया है। राम रहीम की बुरी नजर थी मुझ पर.... मरीना का कहना है कि राम रहीम की बुरी नजर थी मुझ पर। उसने मुझे फिल्म में काम करने के बहाने बुलाया था, उसके बाद जब मैने उसके पैर छुए तो उसने कहा कि बेटियां पैर नहीं छूती है, फिर उसने मुझे गले से लगाया लेकिन उसने जैसे ही गले से लगाया मैं असहज हो गई क्योंकि उसने मुझे कस कर पकड़ लिया था। राम रहीम ने मुझे पैसों का लालच दिया था- मॉडल पैसों का लालच दिया था... मरीना ने कहा कि राम रहीम ने बैडरूम में बुलाने के बाद मुझे कहा कि तुम्हें पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उसके बाद वो मुझे छूने लगा, फिर मुझे कुछ ठीक नहीं लगा मैं वहाँ से चली गई। हनीप्रीत मेरे बॉयफ्रेंड को फोर्स कर रही थी.... मरीना ने ये भी कहा कि हनीप्रीत उसके बॉयफ्रेंड को रिश्ते के लिए फोर्स कर रही थी, हनीप्रीत उसे बार बार फोन करती थी, जिसके बाद से ही मैं हनी से नफरत करने लगी। वाकई राम रहीम से ज्यादा दूसरा कोई ढोंगी नहीं होगा। मरीना ने आगे कहा कि बाबा कभी भी नार्मल नहीं मिलता था, वो जब भी मिलता तब पहले सिर पर हाथ फैरता था फिर पूरे शरीर पर हाथ फेरने लगता था।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →