Advertising
Home Breaking News Hindi मुश्किलों का सामना करना जानता है ये राजकुमार
Advertising
<

मुश्किलों का सामना करना जानता है ये राजकुमार

582

अभिनेता राजकुमार राव ने जबसे बॉलीवुड में क़दम रखा है उनका सफ़र काफी रोमांचक रहा है. उन्होंने एकता कपूर की लव सेक्स और धोखा से शुरुवात की और बेहद कम वक़्त में “शाहिद” और “सिटीलाइट्स” के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीतें.

पिछले दिनों वो अपनी फिल्म न्यूटन को लेकर काफी चर्चा में थे. फिल्म कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पा चुकी है और भारत के दर्शकों से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. इतना ही नही उनकी फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कार में भी भेजा गया था. मगर वहाँ दूसरी राउंड में ही ये फिल्म प्रतियोगिता से बाहर हो गयी. इस खबर ने कई लोगो को निराश किया, लेकिन राजकुमार राव ने कुछ ख़ास कहा है.

राजकुमार ने कहा कि “हारना किसे बुरा नही लगता. पर ये हार मुझे कमज़ोर नही कर पाएगी. क्यूँकी मैंने बहुत कुछ देखा है और उसके सामने तो ये कुछ भी नहीं. फिल्म इंडस्ट्री में आने पर शुरुवाती दिनों में मुझे बहुत बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है. मैं लोगों से मिलता और वे मुझे कई बहाने बताते कि वे मुझे कास्ट क्यों नहीं कर सकते. कभी वे मेरे रंग-रूप की बात करते तो कभी उन्हें मस्कुलर बॉडी की दरकार होती. ये तो बस मुझे ही पता है कि बॉलीवुड में जगह बनाने में मुझे कितनी मशक्कत करनी पड़ी है क्योंकि रोजाना यहां सैकड़ों लोग आते हैं करियर बनाने के लिए, इसलिए राह आसान नहीं होती है. मैंने सैकड़ों ऑडिशन दिए. अपना गुज़ारा चलाने के लिए कई विज्ञापन किए. मुंबई बहुत ही महंगा शहर है.”

इस बीच राजकुमार ने कास्टिंग कुछ के मुद्दे पर भी बात की और कहा, “कई लोगों को इस तरह के हालात का सामना करना पड़ता है. लेकिन उन्हें डरना नहीं चाहिए और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए.”

फिलहाल वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए हुए हैं. पत्रलेखा उनके साथ सिटीलाइट्स और वेब सीरीज़ “बोस- डेड और अलाइव” में काम कर चुकी हैं. खबर ये भी है कि ये दोनों अगली साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

आपको बता दें कि राजकुमार छुट्टियों से लौटकर ऐश्वर्या राय के साथ “फन्ने खान” की शूटिंग शुरू करेंगे.

Advertising
Advertising