रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मोदी करिश्माई नेता हैं: रजनीकांत

17वीं लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत की वाहवाही व तारीफ़ भारत के अलावा विदेशों में हो रही है।

मोदी करिश्माई नेता हैं: रजनीकांत

17वीं लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत की वाहवाही व तारीफ़ भारत के अलावा विदेशों में हो रही है। ऐसे में दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने भाजपा की जीत पर टिप्पणी करते हुए मोदी को ‘’करिशमाई नेता’’ बताया है। इस दौरान उन्होंने चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया।  

विज्ञापन
Modi power

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने पर अड़े राहुल गांधी को सलाह देते हुए रजनीकांत ने कहा कि ‘’कांग्रेस प्रमुख को इस्तीफ़ा देने की कोई ज़रूरत नहीं है। वह युवा हैं और शायद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग नहीं मिला’’। इस दौरान उन्होंने भारतीय राजनीति में पूर्व में रहे ‘महान शख्सियत’ वाले नेताओं जैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, के कामराज, एम करूणानिधि, जयललिता नेताओं की श्रेणी में पीएम मोदी को रखते हुए कहा ‘’उनके बाद देश को मोदी मिले, एक करिशमाई नेता’’।

बता दें कि प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथग्रहण समारोह में रजनीकांत भी शामिल होंगे।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →